देशराज्य

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 13 – जुलाई – सोमवार

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 13 - जुलाई - सोमवार

 

*1* नए वोटर को देना होगा माता-पिता के SIR का ब्योरा, अभी केवल पुराने वोटर्स पर लागू था; चुनाव आयोग बोला- इससे पहचान-रिकॉर्ड मिलाना आसान होगा

*2* राम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित हेराफेरी का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत के दरवाजे पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट आज इस पूरे मामले की स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी की नजरें देश के शीर्ष न्यायालय पर टिकी हैं।

*3* अयोध्या के श्री राम मंदिर में दानपात्र के चढ़ावे की गिनती में हुई हेराफेरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गहरा दुख जताया है। संघ ने भरोसा जताया है कि इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) और पुलिस की कार्रवाई जल्द ही किसी बड़े और निर्णायक नतीजे पर पहुंचेगी

*4* कर्नाटक के बेलगावी में आरएसएस की सालाना ‘अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक’ का आयोजन किया गया था। 10 जुलाई से 12 जुलाई तक चली इस तीन दिवसीय बैठक के आखिरी दिन राम मंदिर में दान की चोरी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में हुई इस बैठक में देश भर के 226 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

*5* भारत में बुलेट ट्रेन का सपना अब हकीकत बनने के करीब है। केंद्रीय रेल मंत्री ने हैदराबाद के एक कार्यक्रम में कहा , मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि परियोजना का पहला परिचालन खंड सूरत से बिलीमोरा के बीच अगले साल शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा।

*6* रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के लिए तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना बनाई है, जिससे शहर का परिवहन और आर्थिक परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। उन्होंने कहा, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित होंगे

*7* पूर्व CEC का दावा, मनमोहन ने कहा था-सुसाइड कर लूंगा, कुरैशी बोले– पूर्व PM की बात सुनकर चौंक गया था; मंत्री की शिकायत करने गए थे

*8* पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपनी नई किताब में दावा किया है कि साल 2012 के उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान मंत्रियों की बयानबाजी से आहत होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उनसे बेहद भावुक अंदाज में बात की थी। किताब के अनुसार, बाद में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद चुनाव आयोग के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी बंद हो गई

*9* कुरैशी के मुताबिक, उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ कुछ केंद्रीय मंत्रियों की टिप्पणी पर अपनी नाराजगी प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाई थी। इसके बाद मनमोहन सिंह ने उन्हें तुरंत मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्रियों के बयानों की जानकारी नहीं थी और अगर पहले पता चलता तो वे उन्हें फटकार लगाते। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है और उसकी गरिमा हर हाल में बनी रहनी चाहिए।

*10* चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले – ‘उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का अपना लक्ष्य जरुर हासिल करेगा

*11* ‘मेरे अंदर ही कोई कमी होगी, आशुतोष तिवारी जरूर जीतेंगे’; बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद बदले नरोत्तम मिश्रा के सुर

*12* पंजाब कांग्रेस में संकट, चन्नी ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- पूर्व CM के तौर पर प्रचार कर लूंगा; बघेल 5 दिन में एकजुट न कर सके, हाईकमान नाराज

*13* एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत के आनंद सिंह ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। चीन के ओरडोस में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 80.57 मीटर का करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार 80 मीटर का आंकड़ा भी पार किया

*14* पहाड़ी राज्यों में बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही: मैदानी इलाकों में कमजोर पड़ा मानसून, उमस-गर्मी से लोग परेशान

*15* अमेरिका ने रविवार (स्थानीय समय) को ईरान पर एक बार फिर सैन्य हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले नागरिक नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना है

*16* अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, बंदर अब्बास और सिरिक में धमाके; तेहरान ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर की गोलीबारी

*17* थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भीषण हादसा, पब में आग लगने से 27 की मौत, 60 की हालत गंभीर

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button