
महंगाई से त्रस्त जनता पर भाजपा सरकार ने एलपीजी के दाम बढाकर एक ओर करारी चोट मारी:डाबला चंडीगढ़,ओमप्रकाश
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला ने कहा पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर भाजपा सरकार ने एलपीजी के दाम बढ़ाकर एक ओर गहरी चोट मारी है।
महंगाई से त्रस्त जनता पर भाजपा सरकार ने एलपीजी के दाम बढाकर एक ओर करारी चोट मारी:डाबला
चंडीगढ़,ओमप्रकाश
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला ने कहा पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर भाजपा सरकार ने एलपीजी के दाम बढ़ाकर एक ओर गहरी चोट मारी है।उन्होंने कहा एक तरफ भाजपा सरकार कह रही है कि देश मे पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नही है दूसरी तरफ एकाएक एलपीजी के दाम बढाकर आम जनता पर भारी बोझ डाल रही है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये तथा कमर्सियल गैस सिलेंडर के दाम में 115 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने इसे आम जनता पर महंगाई का अनावश्यक बोझ बताते हुए सरकार की जन विरोधी नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं।
डाबला ने कहा केंद्र की मोदी सरकार गैस, पेट्रोल और डीजल के नाम पर पिछले 11 सालों से आम जनता की जेब काट रही है।जनता पहले ही सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण महंगाई का सामना कर रही है।हर वर्ग के लोग इस महंगाई की मार से जूझ रहे है।भाजपा सरकार ने सत्ता मेंआने से पहले 500 रुपये में लोगो को सिलेंडर देने का वायदा किया था।लेकिन अब उस योजना को लगभग समाप्त कर उसके लिए गरीबी रेखा का मापदंड तह कर दिया है।

