पंजाब

मकर संक्रांति पर सेवा भारती सराय में खिचड़ी भंडारे का आयोजन*

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर *प्रारंभिक वर्ग के शिक्षार्थियों* द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2026 को *सेवा भारती सराय (सेवा सदन), पीजीआई, सेक्टर-12, चंडीगढ़* में *खिचड़ी भंडारे* का आयोजन किया गया। यह आयोजन दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ हुआ।

*मकर संक्रांति पर सेवा भारती सराय में खिचड़ी भंडारे का आयोजन*

चंडीगढ़।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर *प्रारंभिक वर्ग के शिक्षार्थियों* द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2026 को *सेवा भारती सराय (सेवा सदन), पीजीआई, सेक्टर-12, चंडीगढ़* में *खिचड़ी भंडारे* का आयोजन किया गया। यह आयोजन दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ हुआ।
मकर संक्रांति पर *खिचड़ी के विशेष धार्मिक एवं सामाजिक महत्व* को ध्यान में रखते हुए इस भंडारे का आयोजन किया गया। सेवा भारती सराय में बाहर से उपचार हेतु आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को न्यूनतम शुल्क पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर लगभग 450 मरीजों एवं उनके सहयोगियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
यह कार्यक्रम *श्री अजय सिंगला, श्री रमन बी गर्ग ,श्री नारायण, श्री अजय कुमार, श्री सुशील, श्री परसराम, श्री जतिंदर , श्री सुभाष जिंदल श्री कृष्ण जी* तथा प्रारंभिक वर्ग के समस्त स्वयंसेवकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
*सेवा भारती की ओर से श्री राजिंदर जैन, श्री राकेश सेठी, श्री सुनील कलिया, श्री ऋषि शरीन* सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं *हिंदू पर्व महासभा की ओर से श्री बी.पी. अरोड़ा, श्री चोपड़ा, श्री आनंद तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री भूपिंदर धवन सपत्नी श्रीमती सुनीता धवन* ने उपस्थित रहकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
इससे पूर्व *प्रातः 11 बजे सेवा भारती द्वारा हवन का आयोजन किया गया*, जिसमें प्रारंभिक वर्ग के स्वयंसेवकों ने भी सहभागिता निभाई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button