पंजाब

बेटे की झूठी खबर बन गई जानलेवा: जालंधर में एसडीएम दफ्तर के चौकीदार का अपहरण कर बुरी तरह पीटा

जालंधर में अपराध की एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय स्थित एसडीएम जालंधर-1 कार्यालय में तैनात चौकीदार आनंद किशोर को देर रात शातिर तरीके से अगवा कर लिया गया और बेरहमी से मारपीट की गई

घटना के अनुसार, रात के समय दो युवक आनंद किशोर के पास पहुंचे और उसके बेटे के सड़क हादसे में घायल होने का बहाना बनाया। बेटे की चिंता में वह उनके साथ चला गया। आरोपियों ने उसे चहेडू पुल के नजदीक ले जाकर बुरी तरह पीटा और गंभीर हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए।

आनंद किशोर पूरी रात बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह एक राहगीर ने उसे देखा और तुरंत उसके परिजनों को जानकारी दी। परिवार ने उसे जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद घटना स्थल फगवाड़ा क्षेत्र में होने के कारण उसे फगवाड़ा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस वारदात के बाद डीसी ऑफिस क्लास-फोर कर्मचारी यूनियन में रोष व्याप्त है। यूनियन प्रधान अमरजीत सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button