देशराज्यहरियाणा

प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था चिंता का विषय: दीपा कहाडी रेवाड़ी, 4 जनवरी।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिलाओं के खिलाफ जघन्य वारदातें और आम नागरिकों में फैलता भय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य में कानून का शासन कमजोर पड़ चुका है। यह कहना है दीपा कहाडी का ।

प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था चिंता का विषय: दीपा कहाडी
रेवाड़ी, 4 जनवरी।
प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिलाओं के खिलाफ जघन्य वारदातें और आम नागरिकों में फैलता भय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य में कानून का शासन कमजोर पड़ चुका है। यह कहना है दीपा कहाडी का ।

दीपा ने आज जारी एक बयान में कहा कि हाल ही में कोसली के बहाला गाँव के बीज, खाद के व्यापारी और पानीपत में महिला की निर्मम हत्या जैसी घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जबकि सरकार हालात पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि गांव-शहर, बाजार-सड़क कोई भी जगह सुरक्षित नहीं रह गई है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध समाज के लिए कलंक हैं और यह स्थिति हरियाणा जैसे प्रगतिशील प्रदेश के लिए अत्यंत चिंताजनक है। केवल बयानबाज़ी से नहीं, बल्कि ठोस और सख्त कार्रवाई से ही अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। खुद मुख्यमंत्री को इस ध्यान देकर स्थिति को संभालना होगा ताकि जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो।उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता शांति और सुरक्षा चाहती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button