हरियाणा

पंचकूला में लगभग 5 टन से ज्यादा पॉलिथीन खुले क्षेत्रो, खाली पड़े प्लॉटों, पार्कों,सडकों के डीवाईडींग रोड़ की हेज तथा सडकों के किनारों पर बिखरा पड़ा है- ओ पी सिहाग

पॉलिथीन का खात्मा सरकारी विभागों के साथ मिलकर हम सब को करना होगा ताकि हमारा पंचकूला साफ स्वच्छ रहे।

पंचकूला में लगभग 5 टन से ज्यादा पॉलिथीन खुले क्षेत्रो, खाली पड़े प्लॉटों, पार्कों,सडकों के डीवाईडींग रोड़ की हेज तथा सडकों के किनारों पर बिखरा पड़ा है- ओ पी सिहाग

पॉलिथीन का खात्मा सरकारी विभागों के साथ मिलकर हम सब को करना होगा ताकि हमारा पंचकूला साफ स्वच्छ रहे।

पंचकूला, 28 जनवरी: जननायक जनता पार्टी के पंचकूला के जिलाध्यक्ष एवं नगर निगम पंचकूला के पूर्व कार्यकारी अधिकारी ओ पी सिहाग ने एक अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि पंचकूला की आबादी आज के दिन लगभग 3 लाख के आसपास है अगर हम पॉलिथीन/प्लास्टिक के प्रयोग के आंकड़े ले तो हर व्यक्ति रोज़ाना लगभग 4 -5 ग्राम पॉलिथीन प्रयोग करता है तो इस हिसाब से प्रतिदिन पंचकूला में कुल 1.5 टन पॉलिथीन/प्लास्टिक का प्रयोग होता है। इसमें से लगभग 80 प्रतिशत पॉलिथीन का उठान नगर निगम के कर्मचारियों तथा प्राइवेट कूड़ा उठाने वाले रेहड़ी वालो द्वारा कर लिया जाता है तथा लगभग 10 प्रतिशत के करीब पॉलिथीन के लिफाफे लोग अपने घरों में दोबारा प्रयोग करने के लिए रख लेते हैं ,बचे हुए 10 प्रतिशत पॉलिथीन के पतले लिफाफे प्रयोग करने वालों द्वारा खुले स्थानों, पार्किंग एरिया, खाली प्लॉटों ,नालियों,पार्कों या सडकों के किनारों पर फेंक दिए जाते हैं या नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन को समय पर नहीं उठाने से तेज हवा में उड़कर वहां चला जाता है । उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरे पंचकूला में लगभग 5 टन पॉलिथीन शहर के खाली प्लॉटों, खुली एवं खाली जगहों , सडकों के साथ लगती हेज एवं ग्रीन बेल्ट, पार्कों ,नालियों एवं बड़े नालों के आसपास तथा अंदर पड़ा है ।
ओ पी सिहाग ने बताया कि हरियाणा सरकार ने कम मोटाई के पॉलिथीन के लिफाफों एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा रखा है परंतु इसकी रोकथाम के लिये जिम्मेदार एजेंसीओ की लापरवाही एवं इस मुद्दे के प्रति उदासीनता की वज़ह से घटिया किस्म का प्रतिबंधित पॉलिथीन पूरे शहर में धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है तथा इसकी सबसे ज्यादा बिक्री विभिन्न सेक्टरो में हर रोज़ लगने वाले तथाकथित किसान मंडी में होती है। सिहाग ने कहा कि नगर निगम द्वारा जो शहर में विभिन्न स्थानों पर कुड़ा इकट्ठे करने के स्थान बना रखे हैं या जो बिखरे हुए पॉलिथीन के कचरे से भरे लिफाफे होते हैं वहां आवारा पशु, कुत्ते या सुअर मुहँ मारते हैं जिसकी वजह से काफी मात्रा में पॉलिथीन उनके पेट में चले जाता है जो पशुओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक होता है। उन्होंने कहा कि बिखरा हुआ पॉलिथीन नालियों एवं सीवरेज को रोकता है वही जमीन की उर्वरा शक्ति को भी नष्ट करने का काम करता है। इसके अतिरिक्त जगह-जगह बिखरे पॉलिथीन के लिफाफे शहर की सफाई व्यवस्था के उपर भी प्रश्न चिन्ह लगाने का काम करते हैं।
ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलिथीन तथा प्लास्टिक को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ आम जनता को भी पूरी गंभीरतापूर्वक कार्य करना होगा। जो प्रतिबंधित पॉलिथीन या प्लास्टिक है उसको बेचने वाले लोगों की पहचान करके उनको दंडित करने के साथ साप्ताहिक सब्जी मंडियों में कपड़े, जूट तथा कागज के सस्ते थैलों एवं लिफाफों का इंतजाम करना होगा। सिहाग ने कहा कि पुरे शहर में जगह-जगह बिखरे पड़े पॉलिथीन के लिफाफों को पूरी तरह साफ करने के लिए नगर निगम ,अन्य सरकारी विभागों, शहर में कार्य कर रहे विभिन्न एनजीओ , शैक्षिक संस्थानों, औद्योगिक घरानों , सामाजिक,राजनीतिक , व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं को मिलकर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना पड़ेगा।ओ पी सिहाग ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से आह्वान किया कि वो सभी लोगों की बड़े स्तर पर एक मीटिंग का आयोजन करके इस अति गम्भीर मुद्दे पर पूरी चर्चा करके शहर को विभिन्न हिस्सों में बांटकर किसी छुट्टी वाले दिन पॉलिथीन के बिखरे लिफाफों को साफ करने का अभियान चलाने का कार्य करे हमारी पार्टी इस अभियान में बढ़चढ़ हिस्सा लेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button