हरियाणा

पंचकूला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घाय…*

पंचकूला में अपहरण और लूटकांड के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

*पंचकूला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घाय…*

पंचकूला में अपहरण और लूटकांड के मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

इस दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपी भिवानी और चरखी दादरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

दोनों बदमाशों की पहचान दादरी के दीपेश और भिवानी के योगेश के रूप में हुई है।

इन पर पंचकूला में एक युवक के अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में मौजूद हैं, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

घायल आरोपियों को इलाज के लिए पंचकूला के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button