
दलित सम्मान पर आघात बर्दाश्त नहीं, असम सीएम की टिप्पणी पर की कड़ी निंदा कोसली, ओमप्रकाश
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाडी ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति की गई
दलित सम्मान पर आघात बर्दाश्त नहीं, असम सीएम की टिप्पणी पर की कड़ी निंदा
कोसली, ओमप्रकाश
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाडी ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति की गई आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बयान न केवल एक वरिष्ठ और सम्मानित नेता का अपमान है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की मूल भावना और राजनीतिक शिष्टाचार पर भी सीधा आघात है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जो देश के एक प्रतिष्ठित दलित नेता हैं और जिनका सार्वजनिक जीवन पांच दशकों से अधिक का रहा है, उनके प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। डाबला ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की बयानबाजी भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती है और यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। डाबला ने कहा कि आज जब देश के सामने अनेक गंभीर मुद्दे हैं और कांग्रेस पार्टी उन पर सरकार से जवाब मांग रही है, तब सत्तारूढ़ दल के नेता मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह उनकी घबराहट और वास्तविक मुद्दों से बचने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।
डाबला ने मांग की कि असम के मुख्यमंत्री को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए ।

