देशराज्य

आज सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 20 – जून – शनिवार

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 20 - जून - शनिवार

Today News

*1* ओडिशा में राष्ट्रपति की ससुराल पहाड़पुर जाएंगे PM मोदी, ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे; द्रौपदी मुर्मू आज 67वां जन्मदिन मनाएंगी

*2* आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होगी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी 23वीं किस्त जारी कर 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ देंगे।

*3* NEET री-एग्जाम के लिए आज NTA की देशभर में मॉकड्रिल, भारत के 551 शहरों में सेंटर, 22.79 लाख+ अभ्यर्थियों के लिए 2 लाख कर्मी तैनात

*4* केंद्र सरकार ने 20 जून से शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा के मद्देनजर सिक्किम के नाथू ला और उत्तराखंड के लिपुलेख चेकपोस्ट को अस्थायी रूप से अधिकृत आव्रजन चेकपोस्ट घोषित किया है। यह व्यवस्था वैध यात्रा दस्तावेज रखने वाले यात्रियों पर लागू होगी। यात्रा के पहले जत्थे के श्रद्धालु सिक्किम पहुंच चुके हैं

*5* ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर अब दोगुना जुर्माना, 13 साल बाद बदले नियम; एक जुलाई से होंगे लागू, 500 रुपये जुर्माना देना होगा, जो पहले 250 रुपये था। किसी दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी यही दंड लागू होगा। महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश करने वाले पुरुषों पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

*6* PoK से सिंधु जल संधि तक… भारत ने UN में पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़, ‘भस्मासुर देश’ दिया करार

*7* ‘मुझ पर भरोसा नहीं तो पद छोड़ने को तैयार, लेकिन पार्टी चोरों के हाथ नहीं जाने दूंगा’; शिवसेना (UBT) में बगावत के बीच उद्धव का बड़ा दांव

*8* उद्धव का हाल शोले के असरानी जैसा; एकनाथ शिंदे ने खुद को बताया शेर, कुत्ते से किसकी तुलना?

*9* नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर चढ़ावे पर डाका डाला गया, मंदिर ट्रस्टी ने कहा- विश्वासघात हुआ, पूरा मैनेजमेंट बदलना चाहिए

*10* कॉकरोच जनता पार्टी का आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के लिए ₹1-1 करोड़ की मांग

*11* कोलकाता एयरपोर्ट पर कटा बवाल, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले BJP-TMC कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे

*12* पुणे में 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, मंगेतर का बर्थडे मनाने गया था, तेज हवा से बैलेंस बिगड़ा; नवंबर में शादी होनी थी

*13* लंबे समय बाद शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों को सबसे बड़ी खरीदारी – घरेलू निवेशकों ने की मुनाफावसूली

*14* ‘मोदी सख्त मिजाज के हैं, वो सबसे बड़े नेता…’, ट्रंप ने फिर की PM की जमकर तारीफ

*15* ट्रंप की इस्राइल को युद्धविराम की सलाह, ईरान से तेल-गैस आयात का रास्ता खुला; भारत को होगा फायदा

*16* एमपी-बिहार और झारखंड में बिजली गिरने से 14 की मौत, बिहार में मेची नदी का पानी गांवों में घुसा; हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड

*17* भारत vs अफगानिस्तान तीसरा वनडे आज, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, चेन्नई में 55% बारिश की आशंका

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button