देश

आज सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..14 – जून – रविवार 

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..14 - जून - रविवार 

Today News

*1* मोदी फ्रांस पहुंचे, राष्ट्रपति मैक्रों से आज मुलाकात, 17 जून को G7 समिट के दौरान ट्रम्प से मिलेंगे, 16 महीने बाद आमने-सामने होंगे; स्लोवाकिया भी जाएंगे

*2* रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा के दौरे पर हैं। इस दौरान वह रविवार को शमशाबाद में स्थापित महाराणा प्रताप की 15 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे,

*3* केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 100 प्रतिशत एथेनॉल ईंधन को कानूनी मान्यता देने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई है। उनका मानना है कि इससे पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता घटाने और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई वाहन निर्माता कंपनियां पूरी तरह एथेनॉल से चलने वाले वाहन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं।

*4* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वैच्छिक संगठन है, लेकिन साथ ही इसे सबसे ज्यादा गलत भी समझा गया है। भागवत शनिवार को यहां आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

*5* भागवत ने कहा कि यूनिफॉर्म में स्वयंसेवकों के रूट मार्च के कारण बाहर के लोगों को संघ एक अर्धसैनिक बल जैसा लग सकता है, या भारतीय खेलों और मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के कारण यह एक अखिल भारतीय व्यायामशाला जैसा दिख सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संघ सिर्फ इतना ही नहीं है। इसे बाहर से देखकर समझना बेहद मुश्किल है। संघ को समझने का सबसे सही तरीका यही है कि आप इसके साथ जुड़ें और भीतर से इसका अनुभव करें

*6* असम में 18+ उम्र वालों का आधार कार्ड नहीं बनेगा, सरकार बोली- अवैध घुसपैठियों को रोकना मकसद; SC-ST और दिव्यांगों को 2027 तक छूट

*7* जिंदा मिसाइल के साथ भारत पहुंचा ऑयल टैंकर, ओमान तट के पास हमला हुआ; 2000km सफर कर कोच्चि आया, इंडियन नेवी ने मिसाइल निकाली

*8* योगी ने राममंदिर चढ़ावे की जांच के लिए SIT बनाई, मंदिर के कर्मचारी के घर ₹10 लाख मिले, गोबर के ढेर में छिपाए थे

*9* चेतावनी: कम उम्र में बूढ़ा हो रहा भारतीयों का दिल, मोटापा और खराब जीवनशैली बढ़ा रहे हृदय रोग का खतरा

*10* डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि भारत में बढ़ते मोटापे के कारण कई लोगों की कार्डियक एज यानी उनके हृदय की उम्र उनकी वास्तविक उम्र से कहीं अधिक जल्दी बढ़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, इसका मतलब हृदय और रक्त वाहिकाओं का तेजी से बूढ़ा होना है, जिससे कम उम्र में ही हृदय रोग, स्ट्रोक और हृदय से जुड़ी अन्य दिक्कतों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

*11* पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, ट्रेन में तोड़फोड़ और पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

*12* अमेरिका के साथ ईरान की डील होगी सील? ट्रंप का दावा- आज होगा समझौता; तेहरान बोला- हस्ताक्षर की तारीख अभी तय नहीं

*13* भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, पहले वनडे में कप्तान गिल ने नाबाद 84 रन बनाए; डेब्यू कर रहे गुरनूर-हर्ष को 3-3 विकेट

*14* आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। ग्रुप चरण में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड से होगा।

*15* फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे दिन शुरुआती दो मुकाबलों में कतर और मोरक्को जैसी टीमों ने दम दिखाया। पहले मैच में कतर का सामना स्विट्जरलैंड से हुआ। यह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। वहीं, नेमार के बिना खेलने उतरी ब्राजील को मोरक्को के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button