
समलोठा रोड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी का छिड़काव
समलोठा रोड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी का छिड़काव
समलोठा रोड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी का छिड़काव
आज, 30 मार्च 2025 को, पहले नवरात्र के दिन, मां समलासन मंदिर समलोठा रोड पर हो रहे रिकारपेटिंग कार्य के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के लगभग 2-3 किलोमीटर हिस्से के कच्चे होने के कारण वहां धूल-मिट्टी उड़ रही थी, जिससे मंदिर जाने वाले भक्तों को दिक्कत हो रही थी।
इस समस्या की जानकारी श्रद्धालुओं व मोरनी युवा संगठन के साथी संदीप शर्मा द्वारा संगठन के प्रधान मोहित परमार को दी गई। मोहित परमार ने तुरंत पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनिल कंबोज और जेई नरेश कुमार से संपर्क कर ठेकेदार को वॉटर टैंकर की व्यवस्था करने के निर्देश देने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंकर से पानी का छिड़काव करवाया।
चूंकि एक टैंकर पर्याप्त नहीं था, मोहित परमार ने अपनी ओर से अतिरिक्त पानी के टैंकर की व्यवस्था की और संगठन के साथियों के साथ स्वयं उपस्थित रहकर सड़क पर पानी का छिड़काव करवाया। इस कार्य में मोरनी युवा संगठन के साथी योगेश ठाकुर, बबलू शेरला, नरेंद्र परमार, करण परमार, संदीप शर्मा, अमित शर्मा, योगेश शर्मा, रमन शर्मा, विक्रम राणा तथा संगठन के अन्य साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयास से श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
मोरनी युवा संगठन और प्रशासन के इस सराहनीय सहयोग से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली और नवरात्र के पहले दिन उनका मंदिर दर्शन सुगम हो सका।



