
- ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने छव्वा व गुडियानी गांव का किया दौरा।
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को थाना कोसली क्षेत्र के गांव छव्वा व गुडियानी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव की पंचायत व ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में जाना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास है कि पुलिस व आमजन में दुरी न रहकर आपसी समन्वय रहे। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों व गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढ़ग से अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह व डीएसपी रीडर एएसआई सुनील कुमार भी मौजूद रहें।
नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन सहयोग करें
डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में आमजन आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अग्रणी भूमिका निभाए ताकि नशे को समाज से पूरी तरह खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए एक बड़ी समस्या है, जो न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि पूरे समाज को नष्ट कर देता है। इसलिए हम सब की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरो को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। युवा वर्ग नशे से दूर रहकर पढाई के साथ खेलों में रुचि लेकर प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव व अपने माता पिता का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा इसी कड़ी में नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस द्वारा नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका डी एडिक्शन सेंटर में इलाज कराया जा रहा है। युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। ताकि वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। इसके साथ ही नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस टीम गांवों में जाकर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रही है। नशा तस्करों व सप्लायरों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। नशा तस्करी के बारे कोई भी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने कहा कि गांव में कई लोग ऐसे होते है जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदी हो जाते हैं। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नशा छोड़ने में ग्रामवासी उनकी हर संभव मदद करें। सामाजिक दबाव बना कर नशे से पीड़ित व्यक्ति का इलाज करवाए। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामुहिक प्रयास करना होगा, तभी हम पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर सकते है।
साइबर व महिला विरुद्ध अपराधों बारे भी किया जागरूक।
डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने कहा आप सभी साइबर अपराधों से स्वयं को दूर रखे व सोशल मीडिया पर अन्जान लोगो से फ्रैंड व फॉलो रिक्वेस्ट असेप्ट ना करे, अपनी गोपनीय जानकारी किसी को ना दे। किसी भी साइबर अपराध के घटित होने की सूरत में तुरंत प्रभाव से हेल्पलाईन नं0 1930 पर काल करे या पुलिस की साइबर क्राइम की वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध अपराधों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं को भी उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी जारी है। महिला थाना व महिला हेल्पलाइन 1091 व डायल 112 पीड़िता की मदद के लिए है। महिलाएं कभी भी अपनी शिकायत दे सकती है। कहीं भी मनचलों व असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने या कहीं भी जमावड़ा रहने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस द्वारा मनचलों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।
किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहकर गांव में भाईचारा बनाकर रखें
डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने कहा कि गांव में भाईचारा बनाकर रखे। गांव की कोई समस्या है तो तुरंत पुलिस को बताएं। आप कोई भी सूचना दे सकते जिसमे कोई नशा तस्कर और अन्य अवैध धंधे में शामिल हो। जो सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुलिस हमेशा आपके साथ है। पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से दुर रहे।
