
Top Headlines: शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 के मुख्य समाचार, पढ़िए एक क्लिक में
Top Headlines: शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 के मुख्य समाचार, पढ़िए एक क्लिक में
इजराइल ने अपने 8 बंधकों की रिहाई बदले हमास के 110 कैदी छोड़े, युद्धविराम डील के बीच इजराइली हमले में 10 फिलीस्तनियों की मौत।
पुंछ में घुसपैठ नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मारे: एक PoK की तरफ भागा, LoC पर सर्च ऑपरेशन जारी।
महात्मा गांधी को गोली मारने वालों की विचाराधारा आज देश चला रही है: राहुल।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP जीती, AAP और कांग्रेस गठबंधन की हार, हुई क्रॉस वोटिंग।
पृथ्वी की ओर बढ़ रहा फुटबॉल पिच के बराबर का महाविनाशक ऐस्टरॉयड, भारत से टकराने की आशंका।
पंजाब CM के दिल्ली आवास पर चुनाव आयोग की रेड, AAP सांसद ने केजरीवाल के घर कूड़ा फेंका।
भोपाल में जयश्री गायत्री फूड्स की डायरेक्टर ने खाया जहर: ईडी के छापों के बीच खुदकुशी की कोशिश, केंद्रीय मंत्री पासवान समेत 6 लोगों को बताया जिम्मेदार।
अमित शाह बोले-AAP का मतलब झूठ, फरेब, धोखा: कहा- केजरीवाल कहते थे यमुना को थेम्स नदी जैसा बनाएंगे और डुबकी लगाएंगे, डुबकी क्यों नहीं लगाई।
सरकार बजट सेशन में 16 बिल ला सकती है: इस में वक्फ संशोधन समेत 12 बिल पिछले साल लाई, 4 नए बिल इस सेशन में आएंगे।
Mahakumbh Fire: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक, भगदड़ में एक दिन पहले गई थी 30 लोगों की जान।
महाकुंभ भगदड़ के बाद एक्शन में योगी, 5 और IAS-PCS भेजे, संगम नोज पर नई तैनाती।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को दी अस्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति की अनुमति, लंबित मुकदमों को निपटाने में आएगी तेजी।
हेलीकॉप्टर और विमान की टक्कर के बाद भड़के ट्रंप, ओबामा व बाइडन को ठहराया दोषी, कहा- उनकी नीतियों से हुआ हादसा।
अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार से आग्रह: किसान एमएसपी से कम कीमत पर बेचने को मजबूर, नुकसान से बचाएं सरकार।
गडकरी ने किया वादा- अगर भाजपा विधानसभा चुनाव जीतती है तो दिल्ली यातायात जाम और प्रदूषण से हो जाएगी मुक्त।
केजरीवाल मोदी की तरह बोलते हैं झूठ, लेकिन शायद वे उनसे ज़्यादा चालाक और समझदार हैं: राहुल।
वाशिंगटन डीसी विमान दुर्घटना: सभी 64 यात्रियों के मारे जाने की आशंका, पोटोमैक नदी से निकाले गए 27 शव।
हिमाचल-उत्तराखंड समेत 4 राज्यों में 5 फरवरी तक बर्फबारी: अगले 3 दिन पूरे देश का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, 7 राज्यों में कोहरे का अलर्ट।
IND vs ENG 4th T20: चौथे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, रिंकू सिंह हुए फिट।
1. 18वीं लोकसभा का पहला बजट सेशन आज से, राष्ट्रपति 11 बजे संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी, फिर इकोनॉमिक सर्वे पेश होगा।
2. वित्त मंत्री आज पेश करेंगी इकोनॉमिक सर्वे, सीतारमण GDP का अनुमान और महंगाई समेत कई जानकारियां देंगी, इससे पता चलता है अर्थव्यवस्था का हाल।
3. एक देश-एक चुनाव पर JPC की दूसरी बैठक आज, पहली मीटिंग में सांसदों को 18 हजार पेज की रिपोर्ट मिली, बजट सत्र में पेश होगी।
4. सरकार बजट सेशन में 16 बिल ला सकती है, इसमें वक्फ संशोधन समेत 12 बिल पिछले साल लाई, 4 नए बिल इस सेशन में आएंगे।
5. आप का मतलब झूठ, फरेब, धोखा’: दिल्ली में गरजे अमित शाह, बोले- इस काम में नंबर 1 हैं केजरीवाल, अब बना रहे बहाने।
6. केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली वालों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना जी के जल में जहर मिलाया है। अरे, केजरीवाल जी कौनसा जहर मिलाया है, कौनसी लेबोरेटरी में आपने टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइए- अमित शाह।
7. ‘मैं झूठ नहीं बोल सकता… 90 के दशक के बाद कांग्रेस ने दलितों और OBC का भरोसा खो दिया’, दलितों-पिछड़ों की अनदेखी की’, राहुल बोले- पार्टी ने खोया इनका भरोसा,पार्टी इनके हितों की उस तरह रक्षा नहीं कर पाई जैसे करनी चाहिए थी। राहुल ने कहा, अगर कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों का भरोसा बनाए रखा होता, तो कभी आरएसएस सत्ता में नहीं आती।
8. सीएम योगी का बड़ा फैसला: अमृत और प्रमुख स्नानों पर वीआईपी मूवमेंट होगा प्रतिबंधित, नहीं रहेगा कोई प्रोटोकॉल।
9. महाकुंभ भगदड़ : सीएम योगी ने की रेलमंत्री से बात, बढ़ाई जा सकती हैं ट्रेनें, न्यायिक आयोग आज जाएगा प्रयागराज।
10. पुंछ -साल की पहली बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तीन AK-47 राइफल बरामद।
11. महाराष्ट्र: राज ठाकरे ने विधानसभा के नतीजों पर जताया संदेह, भाजपा पर लगाए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा ने करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल नेताओं को सलाखों के पीछे डालने के बजाए उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया।
12. राज ठाकरे ने कहा अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने लोकसभा चुनावों में केवल एक सीट जीतने के कुछ महीने बाद ही राज्य चुनावों में 42 सीटों पर जीत हासिल कर ली। वर्षों से सूबे की राजनीति में सक्रिय शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) को महज 10 सीटें मिलीं। राज ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद कुछ चीजों पर विश्वास नहीं हो रहा है।
13. हरियाणा-अनिल विज अपनी ही BJP सरकार से नाराज, मंत्री बोले- ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग में नहीं जाऊंगा, किसान नेता डल्लेवाल की तरह अनशन करूंगा।
14. वाशिंगटन में विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर में सभी 64 लोगों की मौत, ट्रंप बोले- रूस सहित कई देशों के नागरिक मारे गए, दुख है।
15. तीसरी-तिमाही में अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा 14% बढ़कर ₹2,520 करोड़, रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹7,964 करोड़ रहा, 6 महीने में 31% गिरा शेयर।
