देशराज्य

आज 4 नवम्बर मंगलवार देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*1* ‘विनाश’ की पहचान RJD-कांग्रेस, ‘विकास’ की पहचान NDA, प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी का नाम लिए बिना कटिहार में  पूछा, “चुनाव प्रचार के दौरान अपने पिता का नाम लेने से क्यों डर रहे हो? उनके शासन के बारे में यह लुका-छिपी क्यों?

*3* मोदी बोले- भारत तकनीक से बदलाव लाने का लीडर, 1 लाख करोड़ की स्कीम लॉन्च की, कहा- हमारे पास सबसे सफल डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर

*4* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विधानसभा में संबोधन, बोलीं-कल देश की बेटियों ने बताया हम किसी से कम नहीं, वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी

*5* अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौता दर्दनाक अनुभव बना’, कांग्रेस ने ट्रंप का नाम लेकर केंद्र को घेरा

*6* योगी बोले- महागठबंधन में 3 बंदर, पप्पू, टप्पू और अप्पू, सांसद रवि किशन बोले- राहुल के हाथ जितनी मछली लगी हैं, उससे कम ही वोट मिलेंगे

*7* सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे, सुप्रीम कोर्ट बोला- हम आदेश जारी करेंगे; मुख्य सचिवों को पेशी से राहत

*8* भारत की शराब कंपनियां दे रहीं 14 गुना तक रिटर्न, दुनिया में शराब की खपत घटी, भारत में बढ़ी, बाजार 60 अरब डॉलर तक पहुंचा

*9* धीरेंद्र शास्त्री बोले- पदयात्रा में कोई विधर्मी उपद्रव न करे, भास्कर से कहा- हमें इसकी चिंता; विदेशी ताकतों ने जात-पात में उलझाया, अब जवाब देने का समय

*10* तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-डंपर की टक्कर, 20 की मौत, 20 घायल; डंपर पर लदी गिट्टी यात्रियों पर गिरी; मृतकों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र

*11* राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। लोहा मंडी रोड नंबर 14 पर तेज रफ्तार डंपर ने 300 मीटर तक बेकाबू होकर 10 गाड़ियों को रौंद दिया, जिससे मौके पर 13 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर हैं।

*12* इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 सत्र की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है

*13* अनिल अंबानी पर 5 साल का बैन, 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी, सेबी का कड़ा ऐक्शन, अनिल अंबानी की ₹3000 करोड़ की 40 प्रॉपर्टीज जब्त, पाली हिल वाला घर भी शामिल, इसमें हेलीपैड से लेकर जिम और लाउंज

*14* सेंसेक्स 39 अंक चढ़कर 83,978 पर बंद, निफ्टी 41 अंक की तेजी के साथ 25,763 पर आया; फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में तेजी
*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button