पंजाबहरियाणा

आज 75वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर

किसान अपनी मांगों को लेकर, लगातार अनशन पर

 

आज 75वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर जारी रहा। आज “पवित्र जल यात्रा” के तीसरे चरण के तहत हरियाणा के कमालपुर, पेटवाड़, पाई, गतौली, थेह-बुटाना, उचाना-खुर्द, पहलादपुर, पिपलथा, उझाना, पदार्थ-खेड़ा, भूथन कलां, भूथन खुर्द, बरसीन, बनगांव, सिरढान, किरढान, मानावाली, भोडिया खेड़ा, आयलकी, अक्कांवाली, भेड़िया खेड़ा, ढाणी ठोबा, दौलतपुर, ढाणी भोजराज, जाटल, मय्यड़, कीधोली, चक-केरा, लक्कड़वाली, गुजराना, नंदगढ़, बड़ा गड्ढा समेत 50 से अधिक गाँवों के किसान दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचे। किसान नेताओं ने बताया कि 11 फरवरी के रत्नपुरा मोर्चे पर आयोजित महापंचायत की तैयारी के लिए टिब्बी, सेलवाला, बेरवाला, चन्दड़ा, लीलावाली, तलवाड़ा, मसानी गाँवों का दौरा कर के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करी गयी। जगजीत सिंह डल्लेवाल जी पिछले 5 दिनों से मेडिकल सहायता नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि ड्रिप लगाने के लिए डॉक्टरों को नस नहीं मिल रही है क्योंकि उनकी हाथ की ज्यादातर नसें ब्लॉक हो चुकी हैं, डॉक्टर पैरों की नसों के माध्यम से उनको ड्रिप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की सेवा में काफी समय तक वालंटियर ड्यूटी निभाने वाले फतेहगढ़ साहिब के किसान चरणजीत काला का कल एक्सीडेंट हो गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए, आज दोपहर तक उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में वेंटीलेटर उपलब्ध नहीं हो पाया जिस पर दोनों मोर्चों के नेताओं ने काफी नाराजगी जताई है। पवित्र जल यात्रा के चौथे चरण के तहत हरियाणा के किसान 10 फरवरी को खेतों के ट्यूबवेलों का जल लेकर दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button