देश

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *29 – अक्टूबर – बुधवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *29 - अक्टूबर - बुधवार*

*1* प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मुंबई का दौरा; ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को करेंगे संबोधित

*2* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान, इससे पहले सुखोई-30 से कर चुकी हैं फ्लाइंग

*3* बिहार विधानसभा चुनाव: आज बिहार में होंगे राजनाथ और शाह, 3 राज्यों के CM भी संभालेंगे मोर्चा

*4* नीतीश फेस हैं और रहेंगे; तेजस्वी के NDA का सीएम पूछने पर बीजेपी से रविशंकर का जवाब

*5* प्रशांत किशोर को चुनाव आयोग का नोटिस, बिहार-बंगाल की वोटर लिस्ट में नाम, 3 दिन में जवाब मांगा

*6* फॉस्फोरस और सल्फर की खाद पर सब्सिडी बढ़ी, कैबिनेट ने दी मंजूरी; पीएम मोदी बोले- किसान कल्याण सर्वोपरि

*7* उत्तराखंड का रजत जयंती महोत्सव होगा खास, शुभारंभ राष्ट्रपति तो समापन करेंगे PM; राज्य के इतिहास में दूसरी बार राष्ट्रपति विशेष सत्र को संबोधित करेंगी

*8* अब मोबाइल पर नंबर के साथ कॉलर का नाम दिखेगा, धोखाधड़ी रोकने के लिए TRAI और DoT का फैसला, पिछले साल ट्रायल हुआ था

*9* पंजाब में पराली जलाने पर बंद होगी पेंशन, सरकारी योजनाओं का भी नहीं मिलेगा लाभ

*10* दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के बाद भी बारिश नहीं, AAP बोली- जो 2-3 बादल थे, वह भी चले गए; सरकार का दावा- ट्रायल सफल

*11* केदारसभा के अध्यक्ष बोले- धाम को पर्यटन से ना जोड़ें, मान्यताओं के साथ खिलवाड़ हो रहा, 60 प्रतिशत लोग सिर्फ वीडियो बनाने आते हैं

*12* 30-40 की उम्र में क्यों आ रहा है स्ट्रोक? डॉक्टर बोले- “खराब लाइफस्टाइल बन रहा खतरे की घंटी”, आजकल हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं पहले से कहीं कम उम्र में दिखने लगी हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करना, जंक फूड खाना, नींद की कमी और व्यायाम की अनदेखी इस स्थिति को और बिगाड़ रही है। युवा अक्सर इन शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं,

*13* एक समय था जब स्ट्रोक को बुजुर्गों से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब यह धारणा तेजी से बदल रही है। पिछले कुछ सालों में 30 से 40 साल की उम्र के युवाओं में स्ट्रोक के मामले चौंकाने वाली गति से बढ़े हैं

*14* तेज रफ्तार लाइफस्टाइल, देर रात तक काम, स्क्रीन पर लगातार नजरें और मानसिक दबाव ने युवाओं की नींद और मानसिक संतुलन दोनों को प्रभावित किया है। लगातार तनाव से शरीर में कोर्टिसोल जैसे हार्मोन बढ़ जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। नींद पूरी न होना इस खतरे को और बढ़ा देता है, जिससे दिमाग में रक्त प्रवाह असंतुलित हो सकता है।

*15* मोंथा ने बरपाया कहर, अब तक तीन की मौत, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर हुआ चक्रवात

*16* वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया आज नंबर-2 रैंक ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, बुमराह वापसी करेंगे; एशिया कप जीत के बाद भारत का पहला टी-20

*17* ट्रंप की मध्यस्थता पर खतरा: नेतन्याहू के आदेश के बाद IDF का हमला, गाजा में फिर गूंजे धमाके; अधर में युद्धविराम

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button