देशहरियाणा

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..10 – दिसम्बर – बुधवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..10 - दिसम्बर - बुधवार*

*1* शाह बोले-वंदे मातरम् का विरोध गांधी परिवार के खून में, नेहरू ने 1937 में 2 हिस्सों में बांटा; गीत न बंटता तो देश भी न बंटता

*2* शीतकालीन सत्र का आठवां दिन, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर कानून मंत्री जवाब देंगे; कल विपक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगाया था

*3* Microsoft भारत में करेगा $17.5 बिलियन का निवेश, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सत्य नडेला की घोषणा

*4* राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- चुनाव आयोग के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है बीजेपी,चुनाव आयुक्त को मोदी- शाह चुनना चाहते हैं, नियुक्ति प्रक्रिया से CJI हटाए गए

*5* राहुल गांधी ने कहा कि, देश के पहनावे में देश की झलक दिखती है। खादी देश की भावना है। हमारा देश 150 करोड़ लोगों से बना है। देश के सारे धागे एक जैसे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है। नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा। यह असहज करने वाला सत्य है।

*6* सत्ता पक्ष के हंगामे पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। शिक्षण संस्थाओं पर कब्जा किया गया है। सीबीआई, ईडी पर भी एक संस्था से जुड़े लोगों ने कब्जा किया गया है। तीसरी संस्था चुनाव आयोग पर भी एक संस्था का कब्जा है, जो देश में चुनाव को नियंत्रित करती है। मेरे पास इसके सबूत हैं।

*7* कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर देश के लिए एक संक्षिप्त लेकिन प्रभावी संदेश दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह देश को कुछ कहना चाहेंगी, तो सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए सिर्फ दो शब्द कहे वंदे मातरम

*8* भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ईवीएम पर उनके द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने कहा कि वोटिंग मशीनें देश में उनके पिता स्वर्गीय राजीव गांधी ने 1987 में एक पायलट प्रोजेक्ट के दौरान पेश की थीं।

*9* सुप्रीम कोर्ट का BLO की सुरक्षा पर ECI को नोटिस, कहा- हालात से तुरंत निपटें वरना अराजकता फैलेगी, जो राज्य सहयोग नहीं कर रहे हमें बताएं

*10* 2036 तक 7 में से 1 भारतीय सीनियर सिटीजन होगा, केंद्र बोला- देश की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही; इससे आर्थिक निर्भरता जैसी चुनौतियां बढ़ेंगी

*11* इंडिगो ने 403 विमान बताकर 6% ज्यादा उड़ानें लीं, लेकिन 345 भी नहीं उड़ा सकी; सरकार ने एयरलाइन की उड़ानों में 10% कटौती की

*12* गोवा क्लब अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स का पार्टनर अजय गुप्ता पकड़ाया, केस में छठी गिरफ्तारी; थाईलैंड भागे दोनों मालिकों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

*13* नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, एक करोड़ नौकरी-रोजगार देने के लिए बिहार में तीन विभागों के गठन को मंजूरी

*14* देश के अस्पतालों में एंटीबायोटिक के अंधाधुंध इस्तेमाल से सुपरबग का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने पहली बार दवाओं की खपत मापने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए है, जिसके तहत सभी राज्यों को रिपोर्ट भेजनी होगी

*15* सीकर में स्लीपर बस-ट्रक में भिड़ंत, 3 की मौत, 7 की हालत गंभीर; खाटूश्यामजी जा रहे थे गुजरात के यात्री

*16* भारत ने 101 रन से पहला टी-20 जीता, 74 रन ही बना सका साउथ अफ्रीका, हार्दिक की फिफ्टी; बुमराह के 100 विकेट पूरे

*17* PNB सहित 6 बैंकों ने घटाईं होम-लोन की ब्याज दरें, माइक्रोसॉफ्ट भारत में ₹1.6 लाख करोड़ निवेश करेगी; ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button