देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..25 – दिसम्बर – गुरुवार

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..25 - दिसम्बर - गुरुवार

 

*1* अरावली विवाद के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नए खनन पर पूरी तरह लगाई रोक; राज्यों को निर्देश

*2* PM मोदी ने VB-G RAM G Act का समर्थन किया, कहा- गांवों में रोजगार के साथ संपत्ति बनेगी; नया कानून MGNREGA की जगह लेगा

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे, जहां अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं का अनावरण होगा और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है

*4* केवल अर्थव्यवस्था ही मृत नहीं, समाज भी मरता जा रहा…’; पूर्व MLA कुलदीप सेंगर की जमानत पर बोले राहुल

*5* उन्नाव दुष्कर्म केस: राहुल-सोनिया गांधी से मिली पीड़िता, मुलाकात के बाद कहा- न्याय दिलाने का दिया है भरोसा, उन्नाव रेप पीड़िता ने कहा- प्रधानमंत्री से भी मिलना चाहती हूं

*6* जल्दी बुलाई जाए GST काउंसिल की मीटिंग, एयर प्यूरिफायर पर घटाइए टैक्स: दिल्ली HC

*7* केंद्र सरकार जल्द ही ‘भारत टैक्सी’ नाम से एक नई टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है, जिसमें मुनाफे का सीधा लाभ ड्राइवरों को मिलेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी हरियाणा के पंचकूला में आयोजित सहकारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ टैक्सी चालकों की आय में भी इजाफा करेगी

*8* थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष: हिंदू देवता की प्रतिमा के विध्वंस पर भारत चिंतित,थाईलैंड ने कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ी, VIDEO आया सामने,बुलडोजर से गिराई; भारत बोला- ऐसे काम न करें, यह लोगों की आस्था पर हमला

*9* 25 दिसंबर को यानी आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती है। इसे लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में दिवाली की तरह उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भाजपा पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

*10* केंद्र की 3 नई एयरलाइंस को हरी झंडी, शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को NOC मिला; एविएशन सेक्टर में मोनोपॉली तोड़ने की तैयारी

*11* ठाकरे बंधु के मिलाप पर कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र में हम MVA के साथ, MNS नामंजूर

*12* अब यूपी बताता है कि सुधर जाओ’: सीएम योगी बोले- नहीं सुधरे तो यमराज के दरवाजे खुले हैं, कभी भी बुलावा आ जाएगा

*13* उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। रोजा रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय बाइक सवार लोग गरीब रथ एक्सप्रेस से टकरा गए। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया।

*14* तमिलनाडु में बस ने 2 कार कुचलीं, 9 की मौत, 4 घायल, कारें पूरी तरह चकनाचूर; बस का टायर फटने से हादसा

*15* LIC हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दरें घटाईं, अब 7.15% शुरुआती रेट पर लोन मिलेगा; 825 से ज्यादा CIBIL स्कोर वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा

*16* अमेरिका की भारत को चेतावनी- चीन दोहरी चाल चल रहा, एक तरफ दिल्ली से रिश्ते सुधारने की कोशिश, दूसरी तरफ पाकिस्तान को हथियार दे रहा

*17* पहाड़ों से मैदान तक छाया घना कोहरा उत्तर भारत के कई शहरों में शीतलहर; कई जगह 50 मीटर से भी कम दृश्यता

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button