देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.06 – दिसम्बर – शनिवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.*06 - दिसम्बर - शनिवार*

!! डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुण्यतिथि !!*

*1* ‘साथ चलें, साथ बढ़ें’ भारत-रूस साझेदारी की पहचान, रात्रिभोज में बोले राष्ट्रपति पुतिन

*2* पुतिन की दो दिवसीय यात्रा समाप्त, भारत दौरे के बाद वापस मॉस्को के लिए रवाना

*3* भारत-रूस संबंधों में केसर की सुगंध: पीएम मोदी ने पुतिन को दिए कई उपहार, खास तोहफों में दिखी मित्रता की गर्माहट

*4* पुतिन के डिनर में राहुल–खड़गे को न्योता नहीं, शशि थरूर को बुलाया; कांग्रेस बोली- सरकार रोजाना प्रोटोकॉल तोड़ राजनीति कर रही

*5* लोकसभा में 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर PM शुरू करेंगे बहस, 9 को राज्यसभा में अमित शाह करेंगे चर्चा

*6* रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि ट्रेन में टिकट बुकिंग के समय सीट मिलने के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को लोअर बर्थ अपने-आप दी जाएगी, भले ही उन्होंने टिकट बुक करते समय इस विकल्प को न चुना हो। हालांकि यह सुविधा सीट उपलब्ध होने पर लागू होगी

*7* रेल मंत्रालय के अनुसार, अलग-अलग कोचों में कई लोअर बर्थ रिजर्व रहती हैं। इसमें स्लीपर में छह-सात लोअर बर्थ आरक्षित रहती हैं। वहीं एसी थर्ड क्लास में चार से पांच और सेकेंड क्लास तीन से चार लोअर बर्थ आरक्षित रहती हैं। ये सीटें इन यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएंगी। इसमें वरिष्ठ नागरिक, 45+ आयु की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

*8* ट्रेनों में नई सुविधाएं रेल मंत्री ने बताया कि नए कोचों में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इसमें व्हीलचेयर के लिए जगह, चौड़ा दरवाजा और लोअर बर्थ, बड़े और सुविधाजनक शौचालय, बेसिन और उचित ऊंचाई पर शीशा, अंदर सहारा देने वाली रेलिंग और दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल साइनज भी लगाया गया है।

*9* उड्डयन मंत्री नायडू बोले- इंडिगो का परिचालन तीन दिन में सामान्य हो जाएगा, जांच के आदेश दिए गए

*10* इंडिगो संकट, 4 दिनों में 2000+ फ्लाइट कैंसिल, 3 लाख यात्री परेशान हुए; प्रभावित रूट पर रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनो में 116 एडिशनल कोच जोड़े

*11* पान मसाला-सिगरेट पर नया टैक्स लगेगा, वित्त मंत्री बोलीं- इसका इस्तेमाल नेशनल सिक्योरिटी में होगा, जिससे कारगिल जैसे हालात में बजट कम ना हो

*12* राष्ट्रमंडल खेलों के बाद अहमदाबाद 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करेगा’, अमित शाह का बड़ा बयान

*13* आज ‘एजुकेशन फॉर भारत’ महाकुंभ: शिक्षा जगत पर मंथन, दिखेगा टेक का जादू; सहवाग से लेकर मंत्री तक 60 दिग्गज आएंगे

*14* बहुत लेडीज आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती हैं; बिहार में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद में कुत्ता ले जाने पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दे दिया

*15* उड़ीसा में मशहूर स्त्री विशेषज्ञ महिला डॉक्टर ने हॉस्पिटल को दान कर दिए 3.4 करोड़ रुपए, खास अंदाज में मनाया 100वां जन्मदिन

*16* क्या दूसरी बार शतकों की हैट्रिक लगा पाएंगे कोहली, भारत और साउथ अफ्रीका में तीसरा वनडे आज, जीतने वाली टीम सीरीज जीत लेगी

*17* उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, MP के भोपाल-जबलपुर समेत 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; राजस्थान में पाला पड़ने की चेतावनी
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button