
चपरासी हमारे अफसर बाहर के” के फार्मूले पर प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को नौकरियां दे रही है प्रदेश की बीजेपी सरकार – ओ पी सिहाग
चपरासी हमारे अफसर बाहर के" के फार्मूले पर प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को नौकरियां दे रही है प्रदेश की बीजेपी सरकार - ओ पी सिहाग
“चपरासी हमारे अफसर बाहर के” के फार्मूले पर प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को नौकरियां दे रही है प्रदेश की बीजेपी सरकार – ओ पी सिहाग
जब हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन का चेयरमैन बाहरी प्रदेश का होगा तो बाहरी उम्मीदवार ही भर्ती होंगे ।
पंचकूला, 28 दिसम्बर: जननायक जनता पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने प्रदेश सरकार की सरकारी भर्ती नीति एवं नियत की जोरदार भर्त्सना करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार हरियाणा प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओ के साथ चंद नौकरियां देने के नाम पर भद्दा मज़ाक कर रही है। सिहाग ने कहा हरियाणा सरकार प्रदेश के बहुत ही पढ़े लिखे लाखों बेरोजगार नौजवानों को तो रोजगार के नाम पर चपरासी या अन्य चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति देकर पारदर्शिता का ढिंढोरा पीट रही है वहीं सरकार के प्रभावशाली लोग विभिन्न विभागों के बड़े अधिकारियों के रिक्त पदों पर 70 से 80 प्रतिशत पद बाहरी प्रदेशों के उम्मीदवारों को देकर अपने वारे न्यारे कर रहे है। जजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसी लिए सरकार में शामिल बहुत ही प्रभावी लोगों ने प्रदेश के बहुत ही अनुभवी एवं योग्य लोगों को दरकिनार करके बाहरी प्रदेश के एक व्यक्ति को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन का चेयरमैन नियुक्त किया हुआ है ताकि वो उनकी उंगलियों के इशारे पर कार्य कर सके।
ओ पी सिहाग ने कहा कि पिछले कई सालों से हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से जिन भी सरकारी विभागों के जो भी अधिकारियों के खाली पद थे उन पर जो नियुक्ति हुई है उसमे 70 से 80 प्रतिशत उम्मीदवार दूसरे प्रदेशों के लिए गए हैं। सिहाग ने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में टावर युटिलाईजेसन के सहायक अभियंता के 214 सामन्य वर्ग के पदों पर 185 उम्मीदवार बाहरी प्रदेशों के सेलेक्ट किए गए हैं ,इसी तरह सिंचाई विभाग के लिए सहायक अभियंता के सामान्य वर्ग के की 49 पदों के में से 28 उम्मीदवार बाहरी प्रदेशों के सेलेक्ट किए गए हैं । उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सिविल जज के 110 रिक्त पदों पर 60 बाहरी राज्यों के उम्मीदवार सेलेक्ट किए गए हैं। सिहाग ने आगे कहा कि पिछले दिनों तकनीकी शिक्षा विभाग में भी अधिकारियों के 153 सामान्य पदों में से 106 पद बाहरी उम्मीदवारों को लेकर भरे गए हैं।उन्होंने प्रदेश सरकार को आगाह किया कि विभिन्न विभागों में भविष्य में जो भी भर्ती की जाए उसमे प्रदेश के युवाओ को वरीयता दी जाए वर्ना प्रदेश का युवा जिस दिन जाग गया सरकार के कर्णधारों को मुश्किल हो जाएगी।
जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में हज़ारों पद खाली पड़े हैं परंतु सरकार हरियाणा के युवाओ की रेगुलर भर्ती करना ही नहीं चाहती।बीजेपी की प्रदेश सरकार थोड़ी बहुत तनख्वाहें देकर एच के आर एन के माध्यम से पिछले दरवाजे से अपने कार्यकर्ताओं की भर्ती कर रही है जिसमें न कोई मेरिट का ध्यान रखा जाता है न ही आरक्षण का ख्याल रखा जाता है। उन्होंने कहा कि ये प्रदेश के होनहार पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओ एवं अनुसूचित जाति के युवाओ के साथ बहुत बड़ा धोखा है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को विभिन्न विभागों में रेगुलर भर्ती करनी चाहिए जिसमें मेरिट के साथ आरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जाए ।

