
पंचकूला जजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दुष्यंत चौटाला का जन्म दिवस मनाया गया ।
पंचकूला जजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दुष्यंत चौटाला का जन्म दिवस मनाया गया ।
पंचकूला जजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दुष्यंत चौटाला का जन्म दिवस मनाया गया ।
पंचकूला, 3 अप्रैल : जननायक जनता पार्टी पंचकूला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा 3 अप्रैल को जजपा पंचकूला के वरिष्ठ नेता ओ पी सिहाग के कार्यालय में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश की नौजवान पीढी के सबसे लोकप्रिय व अग्रणी नेता दुष्यंत चौटाला का 35 वा जन्म दिन केक काटकर मनाया । इस अवसर पर वरिष्ठ जजपा नेता ओ पी सिहाग ने कहा कि दुष्यंत चौटाला आज के दिन प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के अपने समकक्ष युवा नेताओं के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय , धैर्यवान ,अधिक राजनीतिक सूझबूझ रखने वाले लंबे कद के नेता है ।उन्होंने दुष्यंत चौटाला की स्वस्थ तथा लम्बी उम्र की कामना की।
जजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि भले ही कुछ विरोधी लोगों के रचे षडयंत्र के कारण पिछले चुनाव में उनको तथा पार्टी को हार का सामना करना पड़ा हो परंतु आने वाला समय दुष्यंत चौटाला का है । उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश के लोगों को समझ में आ रहा है कि दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहते हुए लोगों के हित के लिये ही काम किए परंतु राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनको बदनाम किया गया।
इस मोके पर जजपा के वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज, मयंक लांबा पार्षद, राजेश निषाद पार्षद,दीपक चौधरी,सुरिन्दर चड्डा, विजय कुमार ,सुखजीत सुखी , मनीष चौधरी , अजय , हीरामन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



