देशराज्य

रविवार – 6 अप्रैल 2025 आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

रविवार - 6 अप्रैल 2025 आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*वक्फ बिल राष्ट्रपति की मंजूरी, पीएम मोदी आज रामनवमी पर रामेश्वरम में, अपने ही देश में घिरे ट्रंप, चेन्नई लगातार तीसरा आईपीएल मैच हारा।*

*1.* वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, कानून बना, अब सरकार तय करेगी ये कब से लागू हो।
*2.* PM मोदी रामनवमी पर रामेश्वरम जाएंगे, रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा करेंगे, यहां भगवान राम ने शिवलिंग स्थापित किया था।
*3.* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे एक ट्रेन और जहाज को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। उद्घाटन के बाद पीएम 8,300 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
*4.* केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक देश, एक चुनाव को लेकर फैलाए जा रहे झूठ का खंडन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- एक साथ चुनाव 2034 के बाद ही कराए जाने की योजना है।
*5.* रक्षा मंत्री ने IOS सागर को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘हिंद महासागर क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करना भारत का लक्ष्य’।
*6.* शाह बोले- अगले चैत्र-नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा, दंतेवाड़ा में कहा- नक्सली सरेंडर करें, बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे।
*7.* वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की जमीन पर, राहुल गांधी ने लगाया आरोप।
*8.* पुणे में समय पर इलाज न मिलने के चलते हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले को महाराष्ट्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगी। इसके लिए मसौदा तैयार करने पर काम किया जा रहा है।
*9.* तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, इस साल अब तक 200 से अधिक नक्सलियों ने बदली अपनी राह।
*10.* अमेरिका की आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक व्यापार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी आशंका है कि अमेरिकी जनता को टैरिफ की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसी बीच ट्रंप ने कहा है कि आने वाले दिन आसान नहीं होंगे, लेकिन जनता मजबूती से डटी रहे। लोग अपना धैर्य बनाए रखें।
*11.* अपने ही देश में घिरे ट्रंप, नीतियों के खिलाफ अमेरिका में बड़े आंदोलन की तैयारी, मस्क भी सवालों के घेरे में।
*12.* चेन्नई लगातार तीसरा IPL मैच हारी, दिल्ली ने चेपॉक मैदान पर 25 रन से हराया; केएल राहुल ने 71 रन बनाए, विपराज को 2 विकेट।
*13.* PBKS vs RR: राजस्थान ने पंजाब को 50 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर।
*14.* आज हैदराबाद के सामने गुजरात की चुनौती, हार की हैट्रिक लगा चुकी सनराइजर्स को दूसरी जीत की तलाश, टाइटंस ने लगातार 2 मैच जीते।

*Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button