
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि जुमले बाज सरकार ब्यान बाजी छोड़ तुरन्त छति पूर्ति पोर्टल चालू करे। प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि जुमले बाज सरकार ब्यान बाजी छोड़ तुरन्त छति पूर्ति पोर्टल चालू करे। प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते
जुमलेबाज सरकार ब्यान बाजी छोड़ छति पूर्ति पोर्टल तुरन्त चालू करें: डाबला
कोसली 04 मार्च।
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि जुमले बाज सरकार ब्यान बाजी छोड़ तुरन्त छति पूर्ति पोर्टल चालू करे। प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते 12 जिलों में गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की खड़ी फसल खेतों में पूरी तरह बिछ गई है, वहीं सरसों के दाने भी झड़ गए हैं। इसके अलावा पशु चारा, सब्जियां व प्याज जैसी कई फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार को कोरी बयानबाजी छोड़कर तुरंत किसानों को हुए नुकसान की गिरदावरी करवानी चाहिए और उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए। वैसे इस जुमलेबाज सरकार ने दिसंबर 2024 में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का अभी तक मुआवजा नहीं दिया है।
डाबला ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी व 1 बमार्च को वर्षा व ओलो से नष्ट फसलों के नुकसान की जानकारी देने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल जब खुल ही नही रहा तो फिर किसान फसल नुकसान की जानकारी सरकार को कैसे देंगे?। एक ओर सरकार के मंत्री-संतरी, विधायक, सांसद किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलवाने का राग अलापते है, वहीं दूसरी ओर न तो विशेष गिरदावरी हो रही है और न ही सरकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल खुल रहा है। सरकार किसान हित में दावे करके ठगती है, लेकिन सरकारी सिस्टम ठीक करने के प्रति किंचित मात्र भी गंभीर नही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया बताता है कि उसकी नीयत मेें खोट है। भाजपा के खोटपूर्ण व्यवहार के चलते कभी भी किसान को फसल बीमा कम्पनियों से पूरा मुआवजा नही मिला। विगत दस सालो से भाजपा व बीमा कम्पनियां मिलभगत करके नष्ट फसलों के ब्यौरे में हेराफेरी करके कुछ किसानों को मुआवजा देकर बहुत से किसानों की नष्ट फसलों का मुआवजा हडपकर आपस में बंदरबाट कर लेते है।
