
रोहतक:बलिदान दिवस एवं सम्मान समारोह पर वीर शहीदों को समाज ने दी श्रद्धांजलि
22 फरवरी 2025 (शनिवार) को दीनबंधु चौधरी छोटू राम धाम, जसिया (रोहतक) में जाट आरक्षण आंदोलन के वीर शहीदों को हवन कार्यक्रम करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छोटूराम धाम पर आए उनके परिजनों को सम्मानित किया
रोहतक:बलिदान दिवस एवं सम्मान समारोह पर वीर शहीदों को समाज ने दी श्रद्धांजलि
22 फरवरी 2025 (शनिवार) को दीनबंधु चौधरी छोटू राम धाम, जसिया (रोहतक) में जाट आरक्षण आंदोलन के वीर शहीदों को हवन कार्यक्रम करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छोटूराम धाम पर आए उनके परिजनों को सम्मानित किया
गया। इस अवसर पर समाज के बहुत सारे गणमान्य व्यक्तियों एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।
चौधरी यशपाल मलिक संरक्षक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति एवं जाट सेवा संघ ने कहा की शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनके संघर्ष से हमें समाज की एकता एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी। मलिक ने आंदोलन के बारे में बताते हुए कहां कि आंदोलन में नेता का साफ सुथरा होना जरूरी है। सामाजिक रूप से एक होकर चौधरी छोटूराम जी के फार्मूले पर चलना पड़ेगा। जो कौम अपने पूर्वजों की शिक्षाओं को भूल जाएंगी वह हाशिए पर चली जाएंगी।
एडवोकेट रणधीर सिंह, चेयरमैन जाट सेवा संघ ने कार्यक्रम में समाज के युवाओं को संगठित रहने और अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया। पाखंडों को छोड़कर, जाट सेवा संघ शैक्षणिक संस्थान समाज कल्याण का एकमात्र रास्ता है। यहां से होनहार बच्चों को प्लेसमेंट का भी रास्ता मिलेगा और समाज के लोग यहां बैठकर कोई भी सामाजिक स्तर की बात कर सकते है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने बलिदान देने वाले जाट शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए चौधरी छोटूराम जी को अपना राम मानने की बात कहीं। इसके साथ ही खुशियों के शुभ अवसर पर छोटूराम धाम में दान करने और अन्नदान मुहिम में भाग लेने की भी अपील की। दहिया ने कहां की जाटों का राजनीतिक वर्चस्व खत्म हो चुका है। छोटूराम धाम पर एकत्रित होने का संदेश दिया। जिससे राजनीति यही आकर माथा टेकेगी। हमारे लिए सभी बराबर है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को धाम से जुड़ने की अपील की।
विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, सेक्रेटरी जाट सेवा संघ ने धाम का ब्यौरा पेश किया और धाम में युवाओं के प्रतिभा को निखारने के लिए शुरू होने वाले कार्यक्रम व आगामी उद्देश्यों के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट गुरुप्रसाद हुडा एवं एडवोकेट आनंद दुहन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उन्हें इस पुण्य कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
अंत में सभा सफल आयोजन पर जाट सेवा संघ ट्रस्ट, जसिया के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों, रक्तदाताओं, गणमान्य व्यक्तियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और समर्थन से ही ऐसे आयोजन सफल होते हैं और आगे भी इसी प्रकार के समाजहित के कार्य किए जाते रहेंगे।
इस मौके पर गंगाराम श्योराण प्रदेश अध्यक्ष, सुरेंद्र मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष, कैप्टन रामकरण दलाल कोषाध्यक्ष, सुदेश मलिक प्रदेश अध्यक्ष महिला, सुमेर गहलोत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रोहतास हुडा राष्ट्रीय प्रवक्ता, आजाद लठवाल राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी, जय भगवान डबास दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, दयानंद देशवाल जाट सभा नांगलोई प्रधान, रामचेत राठी दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन मौर्य राष्ट्रीय सचिव, अमन सिंह जिला अध्यक्ष बिजनौर, रामकिशन कुंडू प्रदेश सचिव, हरज्ञान मलिक जिला अध्यक्ष सोनीपत, रमेश कुंडू जिला अध्यक्ष रोहतक, श्री सुभाष भागल जिला अध्यक्ष कैथल, राज सिंह जताई प्रदेश सचिव भिवानी, जितेंद्र एवं बबला धनखड़ प्रदेश महासचिव, सत्य प्रकाश गुलिया जिला प्रधान झज्जर, प्रेम किशन गहलोत जिला प्रधान गुड़गांव, राजकुमार मलिक जिला प्रधान पानीपत, दिलबाग जबाला ट्रस्टी करनाल, नरेंद्र हुडा, किसान नेत्री सिक्किम शौकेंद, मोनिका नैन, सुमित्रा देवी, बीरमति हुड्डा, कोच रणबीर चहल, कप्तान चहल आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

