हरियाणा

शर्मिला ने डिसकस थ्रो में जीता सिल्वर मेडल कोसली, ओमप्रकाश डाबला

गांव कोसली निवासी शर्मिला यादव पत्नी विपिन यादव ने पंचकुला मे 13 व 14 दिसम्बर को आयोजित 34 वा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भाग लिया

शर्मिला ने डिसकस थ्रो में जीता सिल्वर मेडल
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
गांव कोसली निवासी शर्मिला यादव पत्नी विपिन यादव ने पंचकुला मे 13 व 14 दिसम्बर को आयोजित 34 वा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भाग लिया ।जिसमे उन्हें सिल्वर मेडल प्राप्त कोसली का नाम रोशन किया है। शर्मिला का यह 2025 लगातार लगातार राजयसतर पर तीसरा मेडल है और रेवाड़ी जिला का महिला वर्ग मे पहला इस से पहले इसी वर्ष खेल महाकुंब व सीनियर खेल महाकुंब मे बॉक्सिंग मे ब्रांज व सिल्वर मेडल लिया और अब डिस्कस थ्रो मे भी इतने बड़े मंच पर मेडल लेकर अपनी प्रतिभा और मेहनत की मिसाल कायम की है और जिले व कोसली के खिलाडियो और विशेष कर महिलाओ के लिए प्रेरणा दायक बनी है ।शर्मिला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति विपिन यादव व कोच ममता यादव व कपूर सिंह पीटीआई को दिया है ।शर्मिला की इस उपलबधि पर निवासी पंच ओमप्रकाश डाबला डॉ लाज कौशल, राजेश कुमार, अशोक बहोरा ,प्रेम कुमार , राकेश कुमार, संजय यादव, सन्नी यादव, व शर्मिला के बेटे सागर राव ने खुशी जाहिर की है ।तथा सभी ने बाबा मुक्तेश्वरपूरी महाराज के आशीर्वाद से उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button