हरियाणा

सेक्टर 20 पंचकूला में अधिकारियों की घोर लापरवाही से पिछले 4 दिनों से खुले में बह रहा है सीवर – ओ पी सिहाग

सेक्टर 20 पंचकूला में अधिकारियों की घोर लापरवाही से पिछले 4 दिनों से खुले में बह रहा है सीवर - ओ पी सिहाग

सेक्टर 20 पंचकूला में अधिकारियों की घोर लापरवाही से पिछले 4 दिनों से खुले में बह रहा है सीवर – ओ पी सिहाग
पंचकूला , 27 मार्च : सेक्टर 20 पंचकूला में ग्रुप हाऊसिंग सोसाइटी 105 के सामने से लेकर 111 तक पिछले 4 दिनों से सीवर की मुख्य लाइन बंद होने की वज़ह से सीवर का गन्दा पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। इस बारे बात करते हुए सेक्टर 20 में रहने वाले जजपा नेता तथा पीपल्स फ्रंट पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पंचकूला का आज के दिन कोई वाली वारिस नहीं है, इस खुले में बहते सीवर के गंदे पानी की बदबू के कारण आसपास की सभी सोसाइटीज में रहने वालों के अतिरिक्त इस मुख्य सड़क से गुजरने वाले लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।उन्होंने कहा कि शहर के विकास एवं रखरखाव के लिए काम करने वाले तीनों मुख्य विभाग हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पीएमडीए तथा नगर निगम पंचकूला के अधिकारियों को इस समस्या से निजात दिलाने बारे स्थानीय लोगों द्वारा बार बार गुहार लगाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । इन तीनों विभागों के अधिकारी एक दूसरे पर पल्ला झाड़ कर अपना पिंड छुटाते नजर आते हैं।
पीपल्स फ्रंट पंचकूला के अध्यक्ष सिहाग ने आयुक्त एवं महापौर नगर निगम पंचकूला से आग्रह किया है कि वो तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर सीवर लाइन को दुरुस्त कराकर आम लोगों को गंदी बदबू से तथा इसकी वज़ह से कोई बीमारी फैलने से रोकने के लिए अति आवश्यक कदम उठाने का का काम करे ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button