राज्यवायरलहरियाणा

जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम न हिम्मत हारे हैं और न ही हौसला। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और उनके दम पर हम फिर से जनता की सेवा करेंगे।

जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम न हिम्मत हारे हैं और न ही हौसला। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और उनके दम पर हम फिर से जनता की सेवा करेंगे।

*-न हिम्मत हारे हैं और न ही हौसला: दुष्यंत चौटाला*

*-कार्यकर्ताओं के दम पर फिर करेंगे जनसेवा*

उकलाना, 21 मार्च।
जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम न हिम्मत हारे हैं और न ही हौसला। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और उनके दम पर हम फिर से जनता की सेवा करेंगे। वे शुक्रवार को उकलाना हल्के के गांव बालक पहुंचे।इसके बाद अग्रोहा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने गठबंधन सरकार के दौरान जनता के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। खासकर उकलाना हल्के में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए गए और वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उकलाना हल्के को मैंने हमेशा सिर आंखों पर रखा है और सरकार बनते ही इसे सत्ता में भागीदारी दिलाई। मैंने अपने साथ उकलाना हल्के को भी मंत्री पद का ताज पहनाया, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। उकलाना के विकास में मैंने कोई कमी नहीं आने दी और यहां सबसे अधिक विकास कार्य करवाने को प्राथमिकता दी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने उकलाना हल्के में ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी के लिए वाटर टैंकर भेजे। गांवों को जोड़ने वाले कच्चे रास्तों को पक्का कर सड़कें बनाई गईं। किसानों की खेतों तक जाने वाली ढाणियों के कच्चे रास्तों को पक्का करवाया गया और नहरी पानी के खालों का निर्माण कराया गया। गांवों में आधुनिक ई-लाइब्रेरी और चौपालों का निर्माण हुआ। युवाओं के लिए जिम की स्थापना की गई और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए। किसानों की फसलों की समय पर खरीद सुनिश्चित कर उनके खातों में भुगतान भेजा गया। न्यू फरीदपुर माइनर का निर्माण कर 15 गांवों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया गया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से उकलाना में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर का रेस्ट हाउस बनवाया गया। उकलाना मंडी में 6.5 करोड़ रुपये और बिठमड़ा व सुरेवाला गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से भाखड़ा नहर का नीला पानी लाने की परियोजना मंजूर करवाई। हिसार-लुधियाना रेलवे मार्ग पर 60 करोड़ रुपये की लागत से ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सुरेवाला चौक से पंजाब बॉर्डर तक नई चौड़ी सड़क का निर्माण करवाया गया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारा संकल्प जनसेवा का है और हम इसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से जारी रखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा में जुटे रहें।

इस मौके पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र लितानी, जिलाध्यक्ष अमित बूरा, कैप्टन छाजूराम, हलकाध्यक्ष अनिल बालकिया , रोहतास कंडूल, युवा हलकाध्यक्ष नरेश पूनिया, बबलू गोदारा, नेकीराम श्योराण, सुनील ढाका,तरुण गोयल, अज्जू घनघस, योगेश गौतम, तेजा किरोड़ी, गुरुशरण सिंह, रमेश मुगलपुरा, बिंद्र बिठमड़ा, अंग्रेज सिंह, कुलदीप सिंह, नन्हू सुरेवाला, शेर सिंह बैरागी आदि मौजूद रहे।

फोटो संलग्न है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button