हरियाणा

वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला ने जेजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग का अभिनंदन किया ।

वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला ने जेजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग का अभिनंदन किया ।

वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला ने जेजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग का अभिनंदन किया ।
पंचकूला, 14 मई: वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला के सदस्यों ने जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओ पी सिहाग को जजपा जिला पंचकूला का जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उनका सेक्टर 15 में नागरिक अभिनंदन किया तथा उनको बधाई देने के साथ अच्छे भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी l नागरिक मंच के प्रधान ओ पी सिंगला, संरक्षक कर्मवीर चहल एवं वरिष्ठ सदस्य के सी भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कहा किजननायक जनता पार्टी के शीर्षनेतृत्व द्वारा एक बहुत ही ईमानदार, काम करने वाले अनुभवी एवं जनता के हर सुख दुःख में साथ रहने वाले कर्मठ व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बना कर बहुत ही उम्दा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ओ पी सिहाग अपनी पार्टी को जिले में मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तथा शहर एवं गांवों के अच्छी छवि वाले लोगों को साथ जोड़ेंगे।
इस अवसर पर नागरिक मंच के वरिष्ठ सदस्य एच सी गेरा , राकेश कपूर तथा सुरिन्दर चड्डा ने कहा कि आज के दिन ओ पी सिहाग पंचकूला के अग्रणी नेताओं में से एक हैं तथा यहां के लोग उनके काम करने के खास अंदाज के मुरीद हैं । वरिष्ठ नागरिक मंच में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने वाले राजेंद्र मेहरा, एल एन शर्मा ,कप्तान डी वी सिंह व सतीश बजाज ने कहा कि पंचकूला की जनता ओ पी सिहाग द्वारा अधिकारी रहते हुए जो कार्य इस शहर के विकास तथा आम जनता के हित के लिए उसे भूली नहीं है ।
इस मोके पर वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों राजबीर चौधरी, बलराम, सतबीर धनखड़ ,तारा चंद, आजाद दिलेर, कृष्ण दहीया , जगदीश चंद्र, आर पी राणा,कमलेश गुप्ता, सुरेश पाठक , जयपाल सिंह, धर्मपाल शर्मा ,आर एन वर्मा ने जेजेपी जिला अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वो पंचकूला शहर तथा पूरे क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाने के लिए दिनरात एक कर दे ,वरिष्ठ नागरिक मंच के सभी सदस्य हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button