हरियाणा

इंदौर की तर्ज पर रेवाड़ी को बनाएगे स्वस्थ व सुंदर-विधायक रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला

इंदौर की तर्ज पर रेवाड़ी को बनाएगे स्वस्थ व सुंदर-विधायक रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला

  • इंदौर की तर्ज पर रेवाड़ी को बनाएगे स्वस्थ व सुंदर-विधायक
    रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
    इंदौर की तर्ज पर रेवाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान की कड़ी में शनिवार को शहर के मौहल्ला गोल चक्कर से गोकल गेट होकर रेलवे चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरुकता यात्रा निकालकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विधायक ने विभिन्न मार्केट एसोसिएशन व लोगों की समस्याओं को भी सुना व उनके समाधान का आश्वासन भी दिया.
    रेवाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रत्येक शनिवार को चलाए जाने वाले मेगा सफाई अभियान की कड़ी में शहर के मौहल्ला गोलचक्कर से प्रारंभ कर मौहल्ला संघी का बास, गोकल बाजार, गोकल गेट होते हुए रेलवे चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक लक्ष्मण यादव, स्वच्छता अभियान से जुड़ी टीम तथा स्थानीय नागरिकों ने झाडू हाथों में उठाकर सफाई की तथा स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया। कार्यक्रम के दौरान सफाई योद्धाओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक लक्ष्मण यादव ने प्राचीन देवी मां मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। यहां उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने गोकल गेट स्थित शौचालय की हालत को देखकर मॉडर्न शौचालय बनाए जाने की बात भी कही।
    आई लव रेवाड़ी की थीम पर चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत रेलवे चौक पर सभी को स्वच्छ व सुंदर रेवाड़ी बनाने की की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विधायक ने विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियो को समाधान के निर्देश भी दिए।
    इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि रेवाड़ी को स्वच्छ बनाने की उनकी मुहीम के तहत यह 22वां कार्यक्रम आयोजित हुआ है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को इंदौर की तरह स्वच्च व सुंदर बनाने की दिशा में वे लगातार प्रयासरत है। जिसके लिए उन्होंने विधानसभा में भी अन्य मांगों के साथ-साथ इस मुद्दे को भी उठाया था। उनका प्रयास रेवाड़ी में कचरे से सीएनजी बनाए जाने का प्लांट लगवाना है। जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। इस प्लांट के लगने से एक ओर जहां सैंकड़ों टन कचरे का निस्तारीकरण होगा, वहीं प्रदूषण को दूर करते हुए सीएनजी का उत्पादन होगा।
    इस मौके पर विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि बजट सत्र में उन्हें आठ बार अपनी बात रखने का अवसर दिया गया। इस दौरान उन्होंने रेवाड़ी की तमाम लंबित एवं मुख्य मुद्दों को उठाया है। जिनमे से अधिकांश को संबंधित मंत्रियों ने पूरी करने की बात कही है तथा अन्य पर सकारात्मक दिशा में समाधान के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पिछले 50 सालों से जो गंदगी इस क्षेत्र में जमी हुई थी, उसे सभी के सांझा प्रयासों से धीरे-धीरे साफ किया जाएगा। शुरुआती दौर में ही इस प्रयासों में काफी सफलता मिली है। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के पदाधकारी, अभियान से जुड़े गणमान्य व काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इनसैट :
राव तुलाराम स्टेडियम में 9.69 करोड़ की लागत से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में 9 करोड़ 69 लाख 76 हजार 600 रुपये की लागत से 400 मीटर आठ लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा एथलेटिक स्टेडियम का समतलीकरण, सुधारीकरण तथा ट्रैक के चारों ओर रेलिंग भी लगाई जाएगी। खेल विभाग की ओर से इस कार्य का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कार्य को माह के भीतर पूरा करना होगा। इस सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण होने से क्षेत्र के खिलाडिय़ों का पर्याप्त सुविधा उपलब्द होगी तथा उन्हें अभ्यास करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराए जाने पर विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी व खेल मंत्री का आभार जताया है।
R/Sir

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button