
रंजीता मेहता ने हरियाणा के बजट को सराहा पंचकूला : हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने हरियाणा के 2025-26 के बजट की सराहना की है। रंजीता
रंजीता मेहता ने हरियाणा के बजट को सराहा पंचकूला : हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने हरियाणा के 2025-26 के बजट की सराहना की है। रंजीता
रंजीता मेहता ने हरियाणा के बजट को सराहा
पंचकूला : हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने हरियाणा के 2025-26 के बजट की सराहना की है। रंजीता मेहता ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को हर दृष्टि से सशक्त बनाने की ओर बजट एक अहम कड़ी साबित होगा और नए हरियाणा का निर्माण होगा। वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया। उन्होंने कहा कि विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर हरियाणा बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह बजट सर्वसमावेशी और दूरदर्शी है। यह बजट प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को मिशन हरियाणा-2047 के अंतर्गत हरियाणा के सकल घरेलू उत्पाद को 1 ट्रिलियन डालर के स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट में औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और रोजगार सृजन जैसे सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। बजट में हरियाणा की भाजपा सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने और निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रूपये का एक फंड आफ फंड्स बनाने के लिए प्रेरित करने का प्रस्ताव सराहनीय है। सरकार ने युवाओं को नशे से बचाने का संकल्प किया है, इसके लिए सरकार मेरा संकल्प प्राधिकरण गठित करेगी। हरियाणा के युवा डंकी रूट से बचाने की प्रतिबद्धता जताई है। सरकार का हरियाणा ओवरसीज एंप्लॉयमेंट सैल और हरियाणा कौशल एवं रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय रोजगार दिलाने के काम करना प्रशंसनीय कदम है।


