राज्यवायरलहरियाणा

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भिवानी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयन करने पत्र लिखकर केंद्रीय रेल मंत्री का किया आभार*

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भिवानी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयन करने पत्र लिखकर केंद्रीय रेल मंत्री का किया आभार*

*राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भिवानी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयन करने पत्र लिखकर केंद्रीय रेल मंत्री का किया आभार*

राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्रालय को रेलवे स्टेशन के विकास और आमजन के हित के लिए रेल मंत्रालय को दिए सुझाव

भिवानी,26 मार्च। राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी ने भिवानी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयन करने पत्र लिखकर केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा ये सराहनीय कदम है और इससे भिवानी तथा आसपास के क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। परिवहन के साथ-साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे में भी विकास होगा। इससे सुविधाओं का आधुनिकीकरण होगा। राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्रालय को रेलवे स्टेशन के विकास और आमजन के हित के लिए रेल मंत्रालय को सुझाव दिए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि रेल मंत्रालय इन सुझाव पर सकारात्मक रूख रखते हुए अमल में लाए जाएंगे।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि इससे नए बुनियादी ढांचे के विकास के साथ, भिवानी स्टेशन को एक शहर के केंद्र के रूप में देखना आवश्यक है जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है, रोजगार पैदा करता है और स्थानीय व्यवसायों को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों को स्टेशन पर स्टॉल अलॉट की जाए ताकि इन वर्गों को फायदा मिलेगा। विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

उन्होंने रेल मंत्रालय को सुझाव दिया कि एक स्टेशन एक उत्पाद और जन औषधि केंद्र की पहल से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी फायदा होगा। स्थानीय व्यवसायों को आर्थिक अवसर प्रदान करेगा और साथ ही सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। स्टेशन पर स्वयं सहायता समूहों/महिलाओं के लिए खाद्य स्टाल – प्रस्तावित फूड कोर्ट में खाद्य स्टाल स्थापित करने से स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने से उनके आर्थिक सशक्तिकरण में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि निर्दिष्ट पार्किंग व्यवस्था से भीड़भाड़ कम होगी, पहुंच में सुधार होगा और यात्री सुविधा बढ़ेगी। समर्पित ऑटो/रिक्शा/टैक्सी स्टैंड स्टेशन परिसर के भीतर ऑटो, रिक्शा और टैक्सियों के लिए एक निर्धारित क्षेत्र यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त आवागमन का अनुभव सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ और अच्छी तरह से बनाए गए विश्राम कक्षों/शयनगृहों का विकास यात्रियों, विशेष रूप से लंबी दूरी के यात्रियों के लिए आरामदायक आवास प्रदान करेगा।
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने बताया कि स्टेशन परिसर के भीतर वाणिज्यिक स्थानों का प्रावधान स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगा, रोजगार के अवसर पैदा करेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देगा। उन्होंने एकीकृत स्टेशन सुविधा प्रबंधन के साथ सुव्यवस्थित शौचालय सुविधाओं से स्टेशन पर सफाई और स्वच्छता के मानकों में वृद्धि होगी। इन सभी सुविधाओं से सुनिश्चित होगा कि भिवानी स्टेशन एक आदर्श ट्रांजिट हब बन जाए जो न केवल यात्रियों को कुशलतापूर्वक सेवा प्रदान करे बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में भी योगदान दे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button