
*पंजाब के किसान आंदोलन पर पुलिस दमन की निंदा * कुरूक्षेत्र के प्रदर्शन में 20 मार्च को होगा प्रतिरोध* आजाद पालवां।
किसान आंदोलन को कुचलने में सरकार नहीं होगी सफल।
19 मार्च: हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में खनौरी बार्डर और शंभू बार्डर पर चल रहे आंदोलन पर पंजाब पुलिस द्वारा कारवाई करके उखाड़ने की घोर निन्दा की है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा वार्तालाप के नाम से बुलाकर वरिष्ठ किसान नेताओं की गिरफ्तारी करवाना घोर तानाशाहीपूर्ण कारवाई है जिसका व्यापक स्तर पर विरोध होगा।
संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की ओर से 20 मार्च को कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करके पंजाब व केंद्र सरकार द्वारा किए गए पुलिस दमन का जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा।
इस संबंध में आज उचाना धरनास्थल से संयुक्त किसान मोर्चा कुरूक्षेत्र के कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जाते हुए किसान ।


