हरियाणा

पीएम मोदी 14 अप्रैल को देंगे विकास की सौगात, हरियाणा को मिलेगा पहला एयरपोर्ट : मोहन लाल बड़ौली*

पीएम मोदी 14 अप्रैल को देंगे विकास की सौगात, हरियाणा को मिलेगा पहला एयरपोर्ट : मोहन लाल बड़ौली*

*पीएम मोदी 14 अप्रैल को देंगे विकास की सौगात, हरियाणा को मिलेगा पहला एयरपोर्ट : मोहन लाल बड़ौली*

*हिसार और यमुनानगर में प्रधानमंत्री मोदी की होगी दो बड़ी जनसभाएं : बड़ौली*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी : बड़ौली*

*कांग्रेस का चिंतन -मंथन केवल दिखावा, हरियाणा में संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई कांग्रेस : बड़ौली*

*महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता 11 अप्रैल को फरीदाबाद में साइक्लोथान यात्रा में शामिल होगी : बड़ौली*

चंडीगढ़, 9 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। यही कारण है कि पीएम मोदी जब -जब हरियाणा आते हैं हरियाणावासियों को सौगातें देकर जाते हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि 14 अप्रैल को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को पहला एयरपोर्ट देंगे साथ ही 800 मेगावाट बिजली की नई युनिट का शिलान्यास करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरियाणा के लाखों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन करने के लिए उत्सुक हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चिंतन -मंथन मात्र दिखावा है।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9 बजे हिसार पहुंचेंगे और हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। हिसार से पहली उड़ान भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए अयोध्या के लिए शुरू होगी। उद्घाटन के पश्चात पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में 48 विधानसभाओं के कार्यकर्ता और लोग लोकप्रिय प्रधानमंत्री को सुनने आएंगे। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की नई युनिट की आधारशिला रखेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की इस जनसभा में हरियाणा की 42 विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

*गांव चलो अभियान के तहत लोगों से होगा सीधा संवाद*

श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में संगठन पर्व चल रहा है। 10, 11 और 12 अप्रैल को हरियाणा में गांव चलो अभियान चलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता इन तीन दिनों तक गांव की चौपालों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। शहर में भी यह अभियान चलेगा। वार्डों और बस्तियों में भाजपा के कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 45 हजार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मंडल और जिला स्तर पर सभी नियुक्तियां हो चुकी हैं। 10 अप्रैल तक सभी मंडलों की कार्यकारिणी भी बन जाएगी।

*11 अप्रैल को साइक्लोथान कार्यक्रम में शामिल होंगी महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल तक जिलों की पूरी टीम तैयार हो जाएगी। श्री बड़ौली ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह 7 बजे महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता फरीदाबाद पहुंचकर साइक्लोथान कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में नशे के खिलाफ निकाली जा रही साइक्लोथान यात्रा में शामिल होने के लिए काफी उत्साह है।

*कांग्रेस का काम ही विरोध करना है*

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पिछले 11 सालों से हम कांग्रेस का चिंतन और मंथन देख रहे हैं। कांग्रेस का चिंतन-मंथन सिर्फ दिखावा है। हरियाणा में कांग्रेस अभी तक अपना संगठन नहीं बना पाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक ही काम रह गया है सिर्फ विरोध करना, इसलिए कांग्रेस हर चीज का विरोध करती है। कांग्रेस पार्टी हिसार एयरपोर्ट का भी विरोध कर रही है जिसके बारे में कांग्रेस को कुछ पता भी नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button