हरियाणा

Palwal News: पलवल जिले की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। जानकारी देते हुए प्रभारी क्राइम ब्रांच पलवल P/SI दीपक गुलिया ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बिजली तार व उपकरण चोरी की घटनाओं पर एसपी महोदय श्री चंद्र मोहन, आई0पी0एस0 द्वारा अंकुश लगाने के निर्देशों अंतर्गत उनकी टीम ने इन वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के आधा दर्जन आरोपियों गांव कलवाका, पलवल निवासी गुलफाम व गुलशेर, गांव सलायी जिला हापुड़ निवासी शाकिब व समीर तथा गांव पिंगोर, पलवल निवासी आशु व संजय को गिरफ्तार किया था। गहन पूछताछ में आरोपियों ने थाना सदर, गदपुरी, हथीन, बहीन के थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई करीब एक दर्जन वारदातों को अंजाम देना बतलाया। टीम द्वारा थाना गदपुरी में दर्ज अभियोग संख्या 1/2025 में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बिजली विभाग के जेई देवीचरण ने गदपुरी थाना में बीती 26 दिसंबर 2024 की रात को दुधौला रोड से 700 एमटीआर कंडक्टर को कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी कर विभाग को 48,989 रुपये का नुकसान होने बारे मामला दर्ज कराया था। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर जांच इकाई द्वारा आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी पिकअप एवं बिजली उपकरण काटने वाले औजार,करीब 100 किलो एल्यूमीनियम तार, करीब 100 किलो आयरन प्लेट तथा ₹16700 बरामद किये गये है। सभी 6 आरोपियों को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच पलवल ने आगे बताया कि मामले में विवेचना के आधार पर उपरोक्त चोर गैंग से चोरी किए हुए बिजली उपकरण खरीदने वाले दो कबाड़ी आरोपियों को जांच इकाई द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान शेखपुरा मोहल्ला पलवल निवासी राशिद एवं रायपुरी नूह हाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पलवल निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिनसे चोरी किए हुए सामान की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपियों से अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की पूरी संभावना है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

मजबूत पासवर्ड का करें प्रयोग, साइबर अपराधी अपने मंसूबों में रहेंगे नाकाम : चंद्र मोहन, एसपी पलवल।

ठगी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन न. 1930 या फिर एनसीआरपी पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

पलवल । पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन ने कहा कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो गया है। तमाम तरह के वित्तीय लेन देन मोबाइल के माध्यम से हो रहे हैं। जैसे-जैसे वित्तीय लेन देन को लेकर मोबाइल व इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साइबर ठगी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। कमजोर पासवर्ड होने की वजह से भी कई बार साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अटैक से बचने हेतु मजबूत पासवर्ड का अहम योगदान हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध से बचाने हेतु जिला पुलिस द्वारा आमजन को सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर क्राइम बारे जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध घटित हो जाता है तो उसे किस प्रकार से बचा जा सकता है के बारे विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी न होने के कारण अक्सर साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी ठगी करने की नियत से अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति को झांसा देते हुए पैसे प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रलोभन देते हैं। ऐसे में हम जागरूक रहकर ही इस प्रकार की ठगी से बच सकते हैं। अपने नेट बैंकिंग, ईमेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड लगाएं ताकि अगर हैकर आपके खाते पर अटैक करता है तो वह विफल हो जाए। डेट ऑफ बर्थ अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम इसके अलावा पासवर्ड बनाते समय कीबोर्ड पर एक पंक्ति के अक्षरों का इस्तेमाल न करें। अपने बैंक खाते ईमेल तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड बनाए ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे। खातों को मजबूत पासवर्ड के साथ रखें और अपने सभी अकाउंट का एक पासवर्ड न रखे। सभी अकाउंट का अलग-अलग पासवर्ड रखें।

साइबर फ्राड से बचने के लिए निम्न बातों का भी ध्यान रखे;-
1. अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें।
2. अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें।
3. मल्टी फैक्टर ओथेंटिकेशन का प्रयोग करें।
4. अपना पासवर्ड स्ट्रांग रखें तथा किसी के साथ ओटीपी या अन्य जानकारी सांझा ना करें।
5. किसी भी प्रकार की एप्प को सतर्कता के साथ युज करें।
6. सर्विस डिलीवरी टोल फ्री नंबर गुगल पे सर्च करते समय नंबर ऑफिसियल वेबसाइट से ही ले।

अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन न. 1930 व 112 पर तुरंत कॉल करके या फिर एनसीआरपी पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त नजदीकी थाने में जाकर थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना में भी शिकायत कर सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button