राज्य

Naveen Jaihind: भगवान परशुराम जी की प्रतिमा अनावरण पर पंचगांव कुकड़ौला पहुंचे जयहिंद

Naveen Jaihind: गुरुग्राम (19 जनवरी) / रविवार 19 जनवरी को जिला गुरुग्राम के पंचगांव कुकड़ौला के भगवान परशुराम भवन में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना समारोह किया गया जहां नवीन जयहिन्द पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। जयहिन्द ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमें हवन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही जयहिन्द ने समारोह आयोजित करवाने वाली पूरी टीम का आभार जताया|

जयहिन्द ने कहा हम भगवान भोलेनाथ जी , परशुराम जी , हरे के सहारे बाबा खाटू श्याम जी को मानने वाले आदमी है| भगवान किसी जाती या धर्म विशेष के नहीं होते, भगवान सबके होते है|

जयहिन्द ने बताया की भगवान परशुराम जी ने अन्याय के खिलाफ फरसा उठाकर, धरती से दुष्टो का नाश किया था, जिससे धरती पर रहने वाले सभी लोगो का भला हुआ था | हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अन्याय के खिलाफ निडरता से लड़ना चाहिए|

जयहिंद ने बताया कि जिस तरह भगवान परशुराम अन्याय के खिलाफ लड़े है हर मनुष्य का धर्म है कि अन्याय का डटकर मुकाबला करे और जनता की समस्याएं उठाएं ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो और जनता की भलाई का काम हो सके आज के युग में जनता की आवाज उठाना और उन समस्याओं का समाधान करना ही पुण्य का काम है और जनता की समस्याओं को उठाकर ओर उनका समाधान कराके हर इंसान इस पुण्य का भागीदार बन सकता है

नवीन जयहिंद ने बताया कि मनुष्य के जीवन का पहला कर्तव्य दीन दुखियारो की सहायता करना होना चाहिए ताकि उनके मिलने वाले आशीर्वाद से हमारा स्वयं का जीवन भी धन्य हो सके बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद भगवान के आशीर्वाद के बराबर माना जाता है

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button