राज्य

जर्जर होती सड़को और नहरों के पुल की रैलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र

जर्जर होती सड़को और नहरों के पुल की रैलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र

जर्जर होती सड़को और नहरों के पुल की रैलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र

कहा- जर्जर सड़के और नहरों के पुलों पर रैलिंग न होने पर बढ़ रहे है हादसे, जा रही है जानें
चंडीगढ़, 07 मार्च। संदीप डाबला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में जर्जर सड़को और नहरों के पुल के रैलिंग न बने होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही है, सड़के काफी जर्जर हो चुकी है जो हादसों का सबब बनती जा रही है। इस प्रकार प्रमुख नहरों के पुल के आसपास कोई सुरक्षा दीवार नहीं है और न कोई संकेतक है, जिनसे हुए हादसों में अनेक लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में अधिकारियों की एक टीम का गठन कर ऐसे स्थानों और सड़को की पहचान करवाकर मरम्मत करवाई जाए ताकि हादसों को रोका जा सके ।

कुमारी सैलजा ने सीएम को लिखे पत्र में लिखा है कि रतिया क्षेत्र में एक गांव के समीप कुछ समय पूर्व भाखडा नहर पर पुल की रेलिंग नहीं होने पर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था, एक बार नहर में गिर गई थी जिससे 12 लोगों की जान चली गई थी अगर पुल के आसपास सुरक्षा दीवार (रेलिंग )होती तो शायद हादसा न होता। सिरसा में गांव लोहगढ़ के समीप से गुजर रही राजस्थान कैनाल पर बना हुआ पुल काफी जर्जर है और टूट चुका है जिससे वहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में एक टीम का गठन कर सबसे पहले इस बात का पता लगाया जाए कि कहां कहां पर नहरों के पुल क्षतिग्रस्त है या रैलिंग नहीं है या रेलिंग टूट चुकी है फिर इनकी मरम्मत करवाई जाए ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और किसी प्रकार के जान माल का नुकसान न हो सके। इसी प्रकार जिला में अनेक सड़के लंबे समय से टूटी पड़ी है, जर्जर हो चुकी है जहां पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते है और जान माल का नुकसान होता रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा है कि कुछ सड़को की स्थिति काफी खराब है। हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाला एनएच-703 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, किसान आंदोलन के दौरान गत वर्ष इस सड़क को उखाडा गया था, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है, एक ओर जहां वहां गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है वहीं आए दिन हादसे होते रहते हैं।

सिरसा-भादरा रोड पर कई स्थानों खासकर चौपटा और गांव कागदाना के बीच सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है, इसी मार्ग से राजस्थान के विभिन्न धार्मिेक स्थलों की ओर श्रद्धालु आते जाते हैं। साथ ही एक सड़क हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग हैै। रानियां-जीवनगर मार्ग पर गांव रामपुर थेडी और जीवननगर के बीच दो किमी की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है, यह सड़क दो साल से टूटी पड़ी है, ऐसे में वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानी होती है, इस मार्ग की तत्काल मरम्मत करवाने की जरूरत है।

कुमारी सैलजा ने पत्र में लिखा हैै कि रतिया में फतेहाबाद मार्ग पर राजकीय महिला कालेज तक बनी सड़क बुरी तरह से टूट चुकी है, इस सड़क पर हर समय धूल उड़ती रहती है या बरसात होने पर कीचड़ हो जाता है, इस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कॉलेज जाने वाली छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानी होती है और वाहन चालकों की तो जान पर बन आती है। दूसरी ओर कुछ सड़के ऐसी है जहां बीच सड़क पर पेड़ खड़ा है या खंबे खड़े है ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है वाहनों में आमने सामने की टक्कर होती रहती है। कुमारी सैलजा ने सीएम से अनुरोध किया है कि इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाए।

बॉक्स

सांसद कुमारी सैलजा का कालांवाली क्षेत्र का दौरा आठ मार्च को

सांसद कुमारी सैलजा आठ मार्च को कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वे शनिवार सुबह 9.30 बजे गांव चकेरियां में, सुबह 10.30 बजे गांव जलालआना में, सुबह 11.15 बजे गांव कालांवाली में, दोपहर 12.15 बजे गांव देसूमलकाना में दोपहर 12.45 बजे गांव तख्तमल में, दोपहर 01.30 बजे गांव केवल में, दोपहर 2.30 बजे गांव धरमपुरा में दोपहर 3.15 बजे गांव सिंहपुरा में, शाम 4.00 बजे गांव दादू और शाम 04.45 बजे गांव पक्का में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button