
पुलिस गम्भीरता दिखाती तो बच सकती थी मनीषा की जान- दीपा डाबला
पुलिस गम्भीरता दिखाती तो बच सकती थी मनीषा की जान- दीपा डाबला
पुलिस गम्भीरता दिखाती तो बच सकती थी मनीषा की जान- दीपा डाबला
कोसली,ओमप्रकाश
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाडी ने लोहारू के ढाणी लक्ष्मण गांव निवासी 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग करि है।दीपा ने कहा पांच दिन बीत जाने के बाद भी मनीषा को न्याय नही मिला हैं। मृतका मनीषा गरीब की बेटी थी ।भाजपा सरकार में गरीब की कोई सुनने वाला नही है। यही बेटी किसी मंत्री की होती तो हत्यारों कब के गिरफ्तार हो चुके होते। डाबला ने सीएम नायब सैनी की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए लापरवाह पुलिस अधिकारियों को सिर्फ सस्पेंड नहीं, बल्कि बर्खास्त करने की मांग की।
गौरतलब है कि मनीषा 11 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हुई थी। 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में उसका गला कटा शव मिला, जिसके चेहरे पर तेजाब डाला गया था।डाबला ने कहा कि गुमशुदगी के वक्त ही पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती, तो मनीषा की जान बच सकती थी।
उनके परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए है।
डाबला ने कहा कि यह सिर्फ एक लड़की का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटियों की सुरक्षा का सवाल है।
पुलिस समय रहते कार्रवाई करने में पूरी तरह नाकाम रही। डाबला ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

