हरियाणा

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे महामंडलेश्वर संत राधे जी सरकार

प्रयागराज महाकुंभ के शुभ अवसर पर अरेल मार्ग सेक्टर 24 परमार्थ आश्रम में पूज्य मोरारी बापू जी की श्री राम कथा का भव्य आयोजन चल रहा है, बापू ने कहा जीवन को सुधारने के लिए सभी जनमानस को श्री राम कथा का सहारा लेना चाहिए, जिससे हमारे अंदर उत्तम संस्कारों का बीजारोपण हो सके।
इस मंगल बेला में जबलपुर वाले महामंडलेश्वर संत राधे जी सरकार का आगमन हुआ । उन्होंने व्यास पीठ का पूजन करते हुए साल ओढ़ाकर पूज्य बापू का सम्मान एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभा में संबोधित करते हुए बताया कि मेरा बचपन बापू की कथा सुनते हुए ही गुजरा है, ये मेरा सौभाग्य है कि उन्होंने मुझे आमंत्रित किया। उनका यह स्नेह हमारे लिए संजीवनी बूटी है । और उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ में समस्त सनातनी अपने धर्म के प्रति निष्ठावान बनें, क्योंकि धर्म रक्षा से ही राष्ट्र रक्षा संभव है ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button