
आठवें मित्र मिलन समारोह का हुआ शानदार आयोजन – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पालवां गाँव खरकभूरा गाँव के साथियों द्वारा मित्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
आठवें मित्र मिलन समारोह का हुआ शानदार आयोजन - हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पालवां गाँव खरकभूरा गाँव के साथियों द्वारा मित्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
आठवें मित्र मिलन समारोह का हुआ शानदार आयोजन –
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पालवां गाँव खरकभूरा गाँव के साथियों द्वारा मित्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री सुरेन्द्र शर्मा व श्री रामप्रसाद शर्मा शामिल हुए। इसके अलावा अन्य अतिथिगण श्री धर्मबीर आर्य, श्री रामफल खटकड़, श्री देशराज शर्मा, श्री सुरेश चौहान, श्री जगबीर दूहन, श्री रणपाल, श्री शीशपाल, श्री हरिकेश जी शामिल हुए। हर वर्ष की भांति साथियों द्वारा मिलकर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग में (40 – 50) आयु व जूनियर वर्ग (35 -40) आयु वर्ग के साथियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में खरकभूरा की टीम विजयी रही तथा जूनियर वर्ग में पालवां गाँव की टीम विजयी रही। कार्यक्रम के प्रायोजक रसाल फैक्ट्री के प्रबंधक श्री सुबेर सिंह श्योकंद के द्वारा सभी अतिथिगण को रसाल के प्रसिद्ध आँवले के लडडू भेंट स्वरूप दिए गए तथा विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथिगण द्वारा विजेता टीम के खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाडियों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था कार्यक्रम के सहप्रायोजक वैल्यू पल्स उचाना के प्रबंधक श्री मंजीत श्योकंद द्वारा की गई। श्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। श्री धर्मबीर आर्य ने भी अपने वक्तव्य के माध्यम से खिलाडियों का हौंसला बढ़ाया। श्री सुरेश चौहान ने कहा कि कार्यक्रम को देखकर बहुत अच्छा लगा, इस प्रकार के कार्यक्रम हर जगह किए जाने चाहिए, जिससे सदद्भाव ,पारस्परिक मित्र मिलन का संदेश पूरे समाज में फैले। अंत में विजेता टीमों के कप्तानों को ट्रॉफी दी गई।



