राज्यवायरलहरियाणा

कुरूक्षेत्र (20 मार्च) : संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आवाहन पर आज यहां प्रदेश भर से आए किसानों ने रोष प्रदर्शन करके पंजाब के किसान नेताओं की गिरफ्तारी और किसान आंदोलन पर पुलिस दमन की कड़ी निन्दा की।

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा

राष्ट्रीय कृषि विपणन योजना के मसौदे को वापिस लिए जाने, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में मोदी सरकार द्वारा आयात शुल्क घटाएं जाने के वायदे के खिलाफ, कर्जा मुक्ति, बकाया मुआवजा, बीमा क्लेम के फर्जीवाड़े आदि मुद्दों को लेकर आज की विरोध कारवाई आयोजित की गई थी ।
देवीलाल पार्क में प्रदेश भर के विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े किसान बड़ी संख्या में जुटे जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। वहां से लंबे जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे जहां पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने संबोधित करते हुए पंजाब सरकार व मोदी सरकार की निंदा की और गिरफ्तार नेताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की। पंजाब सरकार और केंद्र सरकार के बोर्ड्स पर किए गए दमनात्मक कदम का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। ।
हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को किसान विरोधी करार दिया और इसमें बदलाव की बात उठाई। हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि फसलों के मुआवजे बांटने और फसल बीमा के फर्जीवाड़े की जांच करवाने में हरियाणा सरकार की दिलचस्पी नहीं है।
वक्ता बोले कि कृषि विपणन योजना के हाल में जारी मसौदे से देश की मंडी प्रणाली चौपट हो जाएगी और कृषि व्यापार पर कारपोरेट का कब्जा होना निश्चित है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर मुख्य मंत्री के कार्यालय अधिकारी श्री कैलाश सैनी ने बीच में आकर ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों ने वहीं पर पंजाब सरकार व मोदी सरकार का पुतला दहन किया।
आज के कार्यक्रम का नेतृत्व इंद्रजीत सिंह,रतन मान,डॉ सुखदेव जम्मू,बलबीर सिंह,आजाद पालवां . राजकुमार, कंवरजीत चीका, जोगेंद्र नैन,विकास सीसर,सुरेश कोथ,करनैल सिंह,रणवीर मलिक, तेजेंद्र थिंद, सुखविंदर,बाबा गुरदीप,रोहताश दलाल,
आदि शामिल रहे

जारीकर्ता

संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button