उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

पत्रकार एकता मंच द्वारा शहीदे-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस **28 सितम्बर** को उचाना मंडी स्थित **ब्राह्मण धर्मशाला** में एक भव्य **निःशुल्क रोजगार मेले** का आयोजन किया जा रहा है

28 सितम्बर को उचाना मंडी में लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला

## 28 सितम्बर को उचाना मंडी में लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला

**उचाना।*
पत्रकार एकता मंच द्वारा शहीदे-ए-आज़म भगत सिंह के जन्मदिवस **28 सितम्बर** को उचाना मंडी स्थित **ब्राह्मण धर्मशाला** में एक भव्य **निःशुल्क रोजगार मेले** का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में देश की नामी कंपनियाँ और बैंक जैसे **HDFC Bank, Axis Bank, AU Bank, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzuki, Hero MotoCorp, Himalaya Company, Security Companies, ITI एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थान** भाग लेंगे।

मेले में सैकड़ों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और अभ्यर्थियों को कंपनियों के एचआर से सीधा संवाद करने का मौका मिलेगा।

पत्रकार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष **जगरूप सहरावत** ने बताया कि यह रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है और इसमें **कॉलेज, आईटीआई, संस्थानों के विद्यार्थी तथा सभी बेरोजगार युवा** भाग ले सकते हैं।

इसके साथ ही समाज सेवा की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए उसी दिन **रक्तदान शिविर** का भी आयोजन किया जाएगा।

मंच ने सभी युवाओं, विद्यार्थियों और समाजसेवियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस मेले को सफल बनाएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button