देशराज्य

जजपा की जुलाना में ऐतिहासिक रैली ने दुष्यंत चौटाला का कद बढ़ाया – ओ पी सिहाग

पंचकूला से महिलाओं सहित बहुत भारी संख्या में कार्यकर्ता जुलाना रैली में पहुँचे।

जजपा की जुलाना में ऐतिहासिक रैली ने दुष्यंत चौटाला का कद बढ़ाया – ओ पी सिहाग

पंचकूला से महिलाओं सहित बहुत भारी संख्या में कार्यकर्ता जुलाना रैली में पहुँचे।

जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पंचकूला वासियों का आभार जताया।

पंचकूला, 8 दिसम्बर : जजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि कल जुलाना में पार्टी के 8 वें स्थापना दिवस पर हुई जजपा की ऐतिहासिक रैली ने य़ह साबित कर दिया कि दुष्यंत चौटाला इस वक्त पूरे प्रदेश में सबसे लोकप्रिय एवं जनता के चहेते नेता हैं। जुलाना रैली में प्रदेश के हर कोने से हर धर्म एवं 36 बिरादरी के लोगों ने बड़े उत्साह एवं ढोल नगाड़े के साथ भाग लिया जो य़ह साबित करता है कि आना वाला भविष्य दुष्यंत चौटाला का है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में विरोधी पार्टियों के दुष्प्रचार से दुष्यंत के प्रति लोगों खासतौर पर किसानो में जो भ्रांति फैली थी वो अब खत्म हो गई है। सिहाग ने कहा कि प्रदेश की जनता एवं आम लोगों को समझ में आ गया है कि प्रदेश का भला दुष्यंत चौटाला ही कर सकता है। उन्होंने पंचकूला से बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के रैली में भाग लेने पर दिल की गहराईयो से उनका आभार जताया।
जननायक जनता पार्टी की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी किरण पूनिया , प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज , जिला उपप्रधान सतबीर धनखड़ , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जाखड़ एवं जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने कहा कि जजपा में 36 बिरादरी के हज़ारों कार्यकर्ता हैं तथा हर कार्यकर्ता को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलता है ।उन्होंने कहा कि जुलाना की इस रिकार्डतोड़ रैली ने य़ह साबित कर दिया है कि इस वक्त पूरे प्रदेश में केवल दुष्यंत चौटाला ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो प्रदेश के सभी क्षेत्रों एवं जातियों में समान रूप से लोकप्रिय है । पंचकूला हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद, कालका हल्का अध्यक्ष मयंक लांबा एवं जिला युवा प्रधान दीपक चौधरी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का जुलाना रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button