हरियाणा

*नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारक तुरंत करवाएं अपने लाइसेंसी हथियार जमा :- शशांक कुमार सावन – पुलिस अधीक्षक हिसार।*

*नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारक तुरंत करवाएं अपने लाइसेंसी हथियार जमा :- शशांक कुमार सावन - पुलिस अधीक्षक हिसार।*

  • हिसार पुलिस
    18.02.2025
    *नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारक तुरंत करवाएं अपने लाइसेंसी हथियार जमा :- शशांक कुमार सावन – पुलिस अधीक्षक हिसार।*
    पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शशांक कुमार सावन ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारकों को जल्द से जल्द अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाना और गन हाउस में जमा करवाने के निर्देश दिए है। चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से शस्त्र लाइसेंस धारक अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाना या प्राधिकृत गन हाउस में जमा कराएं। उन्होंने थाना शहर, सदर, सिविल लाइन, HTM, अर्बन एस्टेट और आजाद नगर प्रबंधकों को निर्देश दिए है कि वे अपने क्षेत्र में जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है उन सभी के हथियारों को चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाना या गन हाउस में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
    पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस धारक थाना के अलावा प्राधिकृत गन हाउस में भी अपना लाईसेंसी हथियार जमा करवा सकता है। हथियार जमा करवाने की रसीद की फोटो कॉपी संबधित थाना में जमा करवाना अनिवार्य है। चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यदि शस्त्र लाइसेंस धारक अपना हथियार जमा नहीं करवाते हैं तो उनके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करवाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
    पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से अपील की है कि चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करता है या किसी प्रकार का षड्यंत्र रचने की जानकारी उनके पास है तो इसकी तुरंत सूचना अपने निकटवर्ती पुलिस थाना या चौकी में दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्वक तरिके से संपन्न करवाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button