हरियाणा

उचाना किसानों की अहम बैठक कल नरवाना में होगा बड़ा फैसला

डाकल , नरवाना हैड सिरसा बंराच नहर पर कल 16 अप्रैल को एक दिवसीय धरना देकर वहां मिटिंग करके बनाई जायेगी 20 अप्रैल को उचाना में होने वाले मुख्य मंत्री के कार्यक्रम बारें आगामी रणनीति।

उचाना
डाकल , नरवाना हैड सिरसा बंराच नहर पर कल 16 अप्रैल को एक दिवसीय धरना देकर वहां मिटिंग करके बनाई जायेगी 20 अप्रैल को उचाना में होने वाले मुख्य मंत्री के कार्यक्रम बारें आगामी रणनीति।
आजाद पालवां धरना संयोजक उचाना।

आज दिनांक 15 अप्रैल को भी सामुहिक समस्याओ व मांगों को लेकर 855 वें दिन से अनिश्चितकालीन धरना लगातार उपमंडल कार्यालय उचाना में जारी।

आज धरनास्थल पर मिटिंग बुलाई गई।मिटिंग की अध्यक्षता बीरा करसिंधु द्वारा कि गई।

मिटिग में सर्व सहमति से फैसला लिया कि कल दिनांक 16 अप्रैल को एक दिवसीय धरना नरवाना हैड ( डाकल हैड ) सिरसा बंराच नहर पर दिया जायेगा।
वही पर मिटिंग करके 20 अप्रैल को उचाना में धन्नाभगत जी की जयंती पर होने वाले मुख्य मंत्री के कार्यक्रम बारे सोच-विचार कर आगामी रणनीती बनाई जायेगी।

इस मौके पर टेकराम तारखा. जंगीर सिंह पालवां सुनहरा करसिंधु. मिया सिह दरौली.रामशरण. रणधावा डुमरखां खुर्द. उझाला उचाना कलां.धुप सिंह सुरबरा. फुल सिंह. रायसिह अलीपुरा .फकीर चन्द शर्मा. सुरजा गुरूकुल खेड़ा. पाला बडौदा. मिया सिह. माया लोधर आदि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button