
नकल अकल खराब करती है तो नशा सेहत को बिगड़ता है: वाइस चेयरमैन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा
नकल अकल खराब करती है तो नशा सेहत को बिगड़ता है: वाइस चेयरमैन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा
नकल अकल खराब करती है तो नशा सेहत को बिगड़ता है: वाइस चेयरमैन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा के प्रांगण में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन श्री सतीश कुमार के नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। श्री सतीश कुमार इस विद्यालय के पूर्व में हिंदी प्रवक्ता रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय स्टाफ द्वारा उनका अभिनंदन कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान श्री राजवीर सिंह ने की। मंच संचालन श्री नरेश कुमार ने किया। सबसे पहले विद्यालय प्राचार्य श्री प्रवेश खापड़ा द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों का हार्दिक अभिनंदन किया। गांव भौंगरा की ओर से छबील दास, पूर्व सरपंच शमशेर, राजकुमार द्वारा पगड़ी पहनकर स्वागत किया तो पूरे स्टाफ ने मोमेंटो देकर वाइस चेयरमैन को सम्मानित किया। अपने संबोधन में वाइस चेयरमैन ने कहा कि विद्यार्थियों में नकल की प्रवृत्ति उनकी अकल को खराब करती है तो दूसरी ओर युवाओं में नशा उनकी सेहत को खराब कर देता है । हमें समाज को दोनों बुराइयों से बचना होगा। साइक्लोथन में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ,बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया जो इस बात का प्रतीक है कि आज हमारा विद्यार्थी नशे से दूर रहने का संकल्प ले चुका है। कार्यक्रम के समापन पर मास्टर रामप्रसाद द्वारा छात्रा परिवहन स्कीम को संचालित रखवाने की मांग की ताकि बेटियां जो इस विद्यालय में 150 से अधिक दूसरे गांव से पढ़ने आ रही है को यातायात की मुफत सुविधा मिलती रहे। वॉइस चेयरमैन द्वारा इसके लिए खुला समर्थन किया। इस अवसर पर इंदिरा ,सुनीता, उषा, अनीता, जगबीर सिंह ,जगदीप सिंह, सतीश कुमार, बृजेंद्र सिंह, गुलशन कुमार, नवीन कुमार, निर्मला, रामफल, संजय, कमल रेडू, अमित रेढू इत्यादि मौजूद रहे।

