हरियाणा

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का मीडिया सलाहकार बनने पर पत्रकार नवीन यादव का गर्मजोशी से स्वागत*

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का मीडिया सलाहकार बनने पर पत्रकार नवीन यादव का गर्मजोशी से स्वागत*

*स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का मीडिया सलाहकार बनने पर पत्रकार नवीन यादव का गर्मजोशी से स्वागत*

कोसली, 7 अप्रैल: ओमप्रकाश डाबला
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा वरिष्ठ पत्रकार नवीन यादव को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किए जाने पर कोसली मीडिया सेंटर में पत्रकारों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नवीन यादव की नियुक्ति से मीडिया और सरकार के बीच समन्वय और भी बेहतर होगा। नवीन यादव पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्होंने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। पत्रकारिता में उनके लम्बे अनुभव के साथ-साथ वे एक प्रभावशाली लेखक और वक्ता के रूप में भी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं।

नवीन यादव मूलतः रेवाड़ी जिले के मोतला कला गांव के निवासी हैं और राव परिवार से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर खासतौर पर युवा पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान सुनील गर्ग, सुनील खनेजा, ओमप्रकाश डाबला, संदीप यादव, मनोज गोयल, बीरेंद्र पठानिया, देवेंद्र यादव, साहिल भारद्वाज, प्रवक्ता मनीष यादव, अंकुश राठी, राहुल महला सहित अनेक गणमान्य पत्रकार व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मीडिया जगत में यह विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि नवीन यादव के अनुभव और ऊर्जा से राज्य की जनहितकारी योजनाओं और नीतियों की बेहतर जानकारी आम जनता तक पहुंच सकेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button