
उचाना विधायक देवेन्द्र अत्री को हरियाणा पैंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन जींद ने सौंपा ज्ञापन : एस के वर्मा एवं डी एल गुलाटी रिटायर्ड कर्मियों का मैडीकल भत्ता बढा़कर कर 3 हजार व अनलिमिटेड कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की भी सरकार से की मांग – बी बी गोयल एवं एस खटकड़ उचाना , 17 मार्च :– रिटायर्ड कर्मचारियों के हितों एवं मांगों को लेकर हरियाणा पैंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन जींद का शिष्टमण्डल उचाना विधायक देवेन्द्र अत्री को उनके जींद स्थित अर्बन एस्टेट निवास स्थान पर मिला और उन्हें अपनी लम्बित मांगों से अवगत कराया। विधायक ने बडी़ शालीनता,विनम्रता,धैर्य व आदर भाव के साथ पैंशनर्स शिष्टमण्डल की मांगों को बडे़ ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर विधायक को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी के नाम पैंशनर्स की मांगों से युक्त ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन लेने के बाद विधायक देवेन्द्र अत्री ने एसोसिएशन के शिष्टमण्डल को आश्वासन देते हुए कहा कि वे समाज की धरोहर बुजुर्गों के मान-सम्मान के लिए हमेशा तैयार हैं और रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों बारे मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी को हरियाणा विधानसभा सत्र में ही पुरजोर तरीके से अवगत कराएंगें ताकि पैंशनर्स की जायज मांगें शीघ्र पूरी की जा सकें और वे उत्तम स्वास्थ्य के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। हरियाणा पैंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन जींद के शिष्टमण्डल में जिला प्रधान बृजभूषण गोयल,संरक्षक दर्शनलाल गुलाटी,मीडिया प्रभारी एवं लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ,वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर खटकड़,महासचिव शिवकुमार बंसल,सलाहकार जयप्रकाश दहिया,पूर्व महासचिव हुकमचंद सिंगला व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 65,70 व 75 वर्ष की आयु में मूल पैंशन में क्रमश: 5,10 व 15 फीसदी की बढो़तरी,मैडीकल भत्ता बढा़कर 3 हजार रूपये मासिक व अनलिमिटेड कैशलेस मैडीकल सुविधा देना,फैमिली पैंशनर्ज को भी एलटीसी देना,कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्षों की बजाय 12 वर्षों में करना तथा चश्मा,दांतों व कानों की मशीन सुनने बारे के दामों में मार्केट रेट व मंहगाई के हिसाब से कम से कम बढा़कर प्रत्येक 10 हजार रूपये करना एवं माननीय कोर्ट केसों के निर्णयों का सामान्यीकरण कर तुरन्त लागू करना भी शामिल हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधान बी बी गोयल व वरिष्ठ उपप्रधान एस खटकड़ एवं मीडिया प्रभारी एस के वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के शिष्टमण्डल की विधायक देवेन्द्र अत्री के साथ मांगों बारे सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई है और विधायक ने सीएम से वार्तालाप कर पैंशनर्ज की उचित मांगें पूरी करवाने का भरोसा दिलाया है। इससे पहले जींद के विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के डिप्टी-स्पीकर डा कृष्ण मिढा़ के जींद निवास स्थान पर उनके प्रतिनिधि रूद्राक्ष मिढा़ को भी एसोसिएशन के शिष्टमण्डल द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है।


