हरियाणा

Haryana News: युवा शक्ति के संघर्ष, अनुभव और सुझाव हरियाणा के बजट में आएंगे नजरः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana News: चंडीगढ़, 13 जनवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का आगामी बजट हर नागरिक के लिए खुशहाली और हर वर्ग के कल्याण का बजट होगा। बजट के लिए प्रदेश के हर वर्ग और हर व्यक्ति से सुझाव लिए जा रहे हैं। युवा शक्ति के संघर्ष, अनुभव और बेहतरीन सुझाव भी हरियाणा के बजट में नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवाओं के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक (प्री बजट कंसल्टेशन) की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर सक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि आने वाला बजट हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों की अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरे तथा आमजन के लिए खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि आज सुपर 100, स्टार्टअप से जुडे़ युवाओं तथा युवा उद्यमियों ने बजट पर बहुमूल्य सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में भी युवाओं से जो सुझाव लिए गए थे उन सुझावों को बजट में शामिल किया गया। इस बार प्रदेश के आम नागरिकों से भी सुझाव लेने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र या विषय पर अपना सुझाव दे सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप जैसे कार्यक्रमों से देश की युवा शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा शक्ति तेज गति के साथ दुनिया के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इस बजट में युवाओं को लाभ मिले और युवा शक्ति प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सके, इसलिए युवाओं को फोकस रखकर सुझाव लिए गए हैं।

युवा शक्ति से की अपील मुख्यमंत्री की सुने बजट स्पीचः  राजेश खुल्लर

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस बार बजट के लिए एक नई पहल की है। हरियाणा के आगामी बजट के लिए इस बार प्रदेश के साथ-साथ अन्य नागरिक भी ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने युवा शक्ति से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जिस दिन बजट सत्र में बजट पर अपनी स्पीच देंगे उस स्पीच को अवश्य सुनें।

सरकार ने पिछले बजट में 407 सुझावों को किया था शामिलः अनुराग रस्तोगी

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले 5 वर्षो के बजट में आमजन के 407 सुझावों को शामिल किया है। इसी कड़ी में इस वर्ष छठें बजट में भी आमजन के सुझाव शामिल किए जाएंगे।बैठक में इंडस्ट्री पार्टनर में हीरो मोटर लिमिटेड, इसजैक कम्पनी, यमुनानगर, आईडीआर की ओर से प्रतिनिधियों ने कौशल विकास एवं बेहतर अवसर को लेकर इंडस्ट्री एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय का सुझाव दिया।बैठक में पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button