
Haryana News: हरियाणा की 5 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
Haryana News: हरियाणा की 5 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (ज़ोन-II) की कार्यवाही 06 फ़रवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगी।
मंच 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की करेगा सुनवाई
चंडीगढ़, 05 फ़रवरी – उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 06 फ़रवरी को राजीव गांधी विद्युत भवन, पॉवर हाउस दिल्ली रोड रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा।
बिजली निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।
उन्होंने बताया कि रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरूप्योग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तिय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष पेंडिंग (लंबित) नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान कार्यवाही 06 फ़रवरी को राजीव गांधी विद्युत भवन, पॉवर हाउस दिल्ली रोड रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक होने वाली कार्यवाही में सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने मेरठ के कस्बा सरधना में जाकर चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेंद्र शर्मा के पूज्य पिता, स्व. सूरजमल जी की रस्म पगड़ी में की शिरकत
श्री विज ने स्व. सूरजमल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं सांझा की
स्व. सूरजमल जी का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति- अनिल विज
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज से मेरठ छावनी के भाजपा विधायक श्री अमित अग्रवाल ने की शिष्टाचार भेंट
चण्डीगढ, 5 फरवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज मेरठ के कस्बा सरधना में जाकर चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेंद्र शर्मा के पूज्य पिता, स्व. सूरजमल जी की रस्म पगड़ी में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्व. सूरजमल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं सांझा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. सूरजमल जी का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी। श्री अनिल विज ने स्व. सूरजमल जी के जीवन और उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार और समाज की सेवा में समर्पित की। उनका योगदान और प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सूरजमल जी की मेहनत, ईमानदारी और उनके उच्च विचार हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
श्री विज ने शोक संतप्त परिवार के साथ समय बिताया और उन्हें इस कठिन समय में सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, लेकिन हमें इस दुख की घड़ी में एक दूसरे का साथ देना होगा। सूरजमल जी की अच्छाई और उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। श्री विज ने योगेंद्र शर्मा और उनके परिवार को दिल से हिम्मत दी और कहा कि वह हर स्थिति में उनके साथ हैं।
इसके अलावा, श्री अनिल विज ने यह भी कहा कि इस प्रकार के दुखद समय में समाज को एकजुट होना चाहिए और परिवार को संबल देने के लिए आगे आना चाहिए। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्होंने परिवार के सदस्य से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री श्री विज ने इस अवसर पर सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में साहस देने का प्रयास किया। इस मौके पर कई प्रमुख व्यक्ति भी शामिल हुए, जिन्होंने स्व. सूरजमल जी की यादों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज से मेरठ छावनी के भाजपा विधायक श्री अमित अग्रवाल ने की शिष्टाचार भेंट
उधर दूसरी ओर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज मेरठ छावनी के भाजपा विधायक श्री अमित अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंटवार्ता करते हुए मेरठ आने पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया और उनकी कार्यशैली की भरपूर प्रशंसा की, वही अन्य नेताओं एवं स्थानीय लोगों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज का मेरठ पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपी कार्य प्रगति पुस्तिका
: सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में डॉक्टर अरविंद शर्मा के विभागों की गतिविधियों पर आधारित है पुस्तिका
चंडीगढ, 5 फरवरी। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, चुनाव, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात कर सरकार के 100 दिन की अवधि में उनके विभागों की गतिविधियों की कार्य प्रगति पुस्तिका सौंपी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से सिद्धि और डबल इंजन हरियाणा सरकार, तिगुनी रफ्तार के साथ संकल्प पर मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि इन 100 दिन के कार्यकाल के दौरान राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय आयोजन रोहतक व गुरूग्राम में करवाए गए, ताकि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के सहकार से समृद्धि के संकल्प पर आमजन को जागरूक किया जा सके। इस कड़ी में गोहाना से प्रदेश भर के लिए जिला स्तरीय सहकारिता जागरूकता अभियान का भी आगाज किया।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात करते हुए हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाने पर चर्चा की। इसके अलावा,सिंधु-सरस्वती सभ्यता के महत्वपूर्ण केंद्र राखीगढी को अंतरराष्ट्रीय पहचान के तौर विकसित करने के मकसद से राखीगढी महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन में सर्किट के दायरे में आने वाले क्षेत्रों के विकास और संजोने को लेकर प्रक्रिया को तेज किया गया। प्रदेश की जिला कारागार में कैदियों व बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गीता पाठ को प्रारंभ करवाया गया तथा उनकी सुविधाओं में बढोतरी के लिए प्रयास किए गए।
उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए नवोन्मेषी योजनाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें सहकारी समितियों को मुनाफे, वीटा द्वारा शुगर फ्री उत्पाद बनाने व विरासत साइटों को आमजन के मध्य लोकप्रिय बनाना भी शामिल है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विभागीय योजनाओं को निरन्तर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा सके।
हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार
चंडीगढ़, 05 फरवरी-हरियाणा सरकार ने मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी को हरियाणा भवन, नई दिल्ली के चीफ रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।इसके अलावा, गुरुग्राम के मण्डलायुक्त को हिपा, गुरुग्राम के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
अरावली क्षेत्र में हरित रोजगार के अवसर सृजित करने की योजना- राव नरबीर सिंह
इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जंगल सफारी के प्रस्ताव पर विभाग कर रहा है तेजी से कार्य
सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला अरावली हरियाणा की है शान, हरियाणा सहित चार राज्यों के 1.15 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र के वनों का होगा उद्धार
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह यादव अरावली ग्रीन प्रोजेक्ट का कल करेंगे शुभारंभ
चंडीगढ़, 05 फरवरी – हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सबसे पुरानी पर्वत श्रृंख्ला अरावली हरियाणा की शान है, हरियाणा सहित दिल्ली, राजस्थान व गुजरात के 1.15 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में यह फैली हुई है। इसमें पर्यावरण संतुलन को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मिशन लाइव पर्यावरण के लिए जीवन शैली व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों को पर्यावरण से जोड़ने की पहल स्वागत योग्य है। इस कड़ी में हरियाणा ने अरावली क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाने के लिए साउदी अरबिया की तर्ज पर अरावली ग्रीन वाल प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह यादव कल 6 फरवरी को इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि साउदी अरब एक रेगिस्तानी देश है परन्तु वहां पर हरित पट्टीयां विकसित कर हरियाली को बड़े आकर्षण ढंग से बढ़ाया है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने हरियाणा को अरावली ग्रीन वाल प्रोजेक्ट तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी हैं। वे स्वंय ग्रीन वाल प्रोजेक्ट का अवलोकन करने के लिए साउदी अरबिया का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे नागपुर (महाराष्ट्र) के गोरेवाड़ा वन्यजीव सफारी तथा जाम नगर, गुजरात के वनतारा परियोजना का अध्ययन करने के लिए 7 फरवरी से चार दिवसीय अध्ययन दौरे पर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के तहत हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली सहित चार राज्यों में 1.15 मिलियन हेक्टेयर से अधिक भूमि का सुधार बहु-राज्य सहयोग का एक अनुकरणीय मॉडल प्रदर्शित करना है। वनों की स्वदेशी प्रजातियों के साथ वनरोपण, जैव विविधता संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और भूजल पुनर्भरण को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना भी है।
अरावली में जंगल सफारी को भी दिया जाएगा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र में ग्रीन वाल प्रोजेक्ट के साथ-साथ इस पर्वत श्रृंख्ला में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जंगल सफारी परियोजना के प्रस्ताव पर भी हम आगे बढ़ रहे हैं। गत दिनों मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जंगल सफारी परियोजना को पर्यटन विभाग की बजाय वन एवं वन्य जीव विभाग को इसे सिरे चढ़ाने की जिम्मेवारी सौंपी है। इसीलिए वे स्वंय विभाग के अधिकारियों के साथ परियोजना की अवधारणा का अध्ययन करने के लिए महाराश्ट्र एवं गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं।
कहा कि इस परियोजना से अरावली क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए हरित रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में युवा पीढ़ी को प्रकृति को इस नेक कार्य के प्रति जागरूक करने तथा उनके आजिविका के साधन बढ़ाने के लिए राज्य में वन मित्रों की नियुक्ति की गई है, जो स्थानीय लोगों को वनों से जोड़ रहे है।
इग्नू में बीएड और बीएससी नर्सिंग(पीबी) प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
चंडीगढ़ , 5 फरवरी – इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) द्वारा जनवरी 2025 सत्र के लिए बीएड और बीएससी नर्सिंग(पीबी) प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी है।
इस बारे में जानकारी देते हुए इग्नू के करनाल क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया की विश्वविद्यालय में बीएड कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष है। बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) कार्यक्रम केवल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में पेश किया जाता है। जिन उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री और/या विज्ञान, सामाजिक विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में मास्टर डिग्री में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में विज्ञान और गणित विशेषज्ञता के साथ 55 अंक के साथ स्नातक या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता और प्रारंभिक शिक्षा में प्रशिक्षित सेवाकालीन शिक्षक तथा जिन अभ्यर्थियों ने एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम “फेस-टू-फेस” मोड में पूरा कर लिया है. वे बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा दे सकते है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़, 05 फरवरी-हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है।
महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार को मत्स्य पालन तथा अभिलेखागार विभागों की आयुक्त एवं सचिव लगाया गया है।
आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग की सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती आशिमा बराड़ को सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
अम्बाला के मंडलायुक्त श्री फूल चंद मीणा को रोहतक का मंडलायुक्त लगाया गया है।
अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक एवं सचिव शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवाएं विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक एवं सचिव दुष्मंता कुमार बेहरा को परिवहन आयुक्त तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक एवं रोहतक के आयुक्त श्री अंशज सिंह को स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक एवं अम्बाला का आयुक्त लगाया गया है।
मानव संसाधन विभाग के निदेशक एवं व्यापार मेला प्राधिकरण हरियाणा के प्रशासक श्री विनय प्रताप सिंह को आबकारी एवं कराधान आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डॉ. शालीन को हरियाणा राज्य भांडागार निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
झज्जर की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी सुश्री सलोनी शर्मा को भिवानी की अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी लगाया गया है।
भिवानी के अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा जिला नगर आयुक्त, भिवानी श्री हर्षित कुमार को नगर निगम, सोनीपत का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त, सोनीपत लगाया गया है।
फतेहाबाद के अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी श्री राहुल मोदी को जिला नगर आयुक्त, रेवाड़ी लगाया गया है।
एचसीएस अधिकारियों में, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के विशेष सचिव तथा शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह सहरावत को अतिरिक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन) तथा हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है।
उत्कर्ष सोसायटी के सचिव-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनुराग ढालिया को फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फतेहाबाद लगाया गया है।
राज्य चुनाव आयोग के सचिव श्री योगेश कुमार मेहता को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा विशेष सचिव लगाया गया है।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के सचिव श्री नवीन कुमार आहूजा को यमुनानगर का अतिरिक्त उप आयुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मॉडल संस्कृति स्कूल के अतिरिक्त निदेशक श्री मनीषा शर्मा को जिला नगर आयुक्त, पलवल लगाया गया है।
शाहाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर श्री विवेक चैधरी नगर निगम, पानीपत का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।
जिला परिषद, पानीपत तथा डीआरडीए, पानीपत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नरेंद्र पाल मलिक आबकारी एवं कराधान विभाग में फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी लगाया गया है।
जिला परिषद, झज्जर तथा डीआरडीए, झज्जर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार-1 को नगर निगम, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री त्रिलोक चंद को बड़खल का उप मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा रोडवेज, रोहतक के महाप्रबंधक श्री भारत भूषण गोगिया को हरियाणा रोडवेज, गुरुग्राम का महाप्रबंधक लगाया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद की सम्पदा अधिकारी तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, फरीदाबाद सुश्री गौरी मिड्ढ़ा को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, हरियाणा के सचिव श्री जगदीप सिंह को मंडलायुक्त हिसार के कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है।
राज्य परिवहन, हरियाणा की अतिरिक्त निदेशक डॉ. पूजा भारती हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला में सचिव लगाया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, कुरुक्षेत्र के सम्पदा अधिकारी श्री परमजीत चहल को उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उत्तरी गुरुग्राम लगाया गया है।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम, फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त श्री सुमित कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
हरियाणा पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक श्री आशुतोष राजन को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, गुरुग्राम में जोनल प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
उप मंडल अधिकारी (नागरिक), इसराना श्री अश्वनी कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नूंह लगाया गया है।
उप मंडल अधिकारी (नागरिक), अंबाला कैंट और आबकारी क्षेत्र, अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी श्री सतेंदर सिवाच को जिला नगर आयुक्त, कुरुक्षेत्र लगाया गया है।
उप मंडल अधिकारी (नागरिक),महेंद्रगढ़ श्री संजीव कुमार को उप मंडल अधिकारी (नागरिक), दक्षिण गुरुग्राम लगाया गया है।
उप मंडल अधिकारी (नागरिक), नूंह प्रदीप अहलावत-2 को जिला परिषद, नूंह और डीआरडीए, नूंह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
नगर निगम, रोहतक के संयुक्त आयुक्त श्री भूपेन्द्र सिंह को जिला परिषद, रोहतक और डीआरडीए, रोहतक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री राजीव प्रसाद को सहकारी चीनी मिल, करनाल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
सहकारी चीनी मिल, सोनीपत की प्रबंध निदेशक सुश्री श्वेता सुहाग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक की सम्पदा अधिकारी तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, रोहतक लगाया गया है।
मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम अनुपमा मलिक को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-2 का सम्पदा अधिकारी तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम लगाया गया है।
उप मंडल अधिकारी (नागरिक), गन्नौर श्री मनीष कुमार फोगाट को जिला नगर आयुक्त, झज्जर तथा सिटी मैजिस्ट्रेट, झज्जर लगाया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-2 की सम्पदा अधिकारी तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम सुश्री बेलिना को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महेंद्रगढ़ लगाया गया है।
उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), फिरोजपुर झिरका सुश्री चिनार को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन लगाया गया है।
उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), रोहतक और जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी, रोहतक श्री आशीष कुमार को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), इसराना लगाया गया है।
मानव संसाधन निदेशालय के संयुक्त निदेशक और उप सचिव श्री संयम गर्ग को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), कालका लगाया गया है।
नगर निगम, गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार-3 को जिला परिषद, रेवाड़ी और डीआरडीए, रेवाड़ी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप सचिव श्री अनिल कुमार यादव को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), होडल लगाया गया है।
स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव श्री विनेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), अंबाला कैंट तथा आबकारी क्षेत्र, अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए संपदा अधिकारी लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), थानेसर श्री कपिल कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पेहोवा लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बाढड़ा श्री सुरेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रतिया लगाया गया है।
उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), चरखी दादरी श्री नवीन कुमार को संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, फरीदाबाद लगाया गया है।
उप-मंडल अधिकारी (नागरिक), दक्षिण गुरुग्राम श्री होशियार सिंह को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) जुलाना लगाया गया है।
संयुक्त श्रम आयुक्त (प्रशासन) और हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव श्री सुशील कुमार-4 को लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग का उप सचिव लगाया गया है।
सहकारी चीनी मिल, करनाल के प्रबंध निदेशक श्री हितेंद्र कुमार को नगर निगम, एनआईटी, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सांपला श्री सुभाष चंद्र-1 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सोनीपत लगाया गया है।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, गुरुग्राम की जोनल प्रशासक सुश्री मीतू धनखड़ को मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरुग्राम लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), जुलाना. श्री प्रवीन कुमार को सहकारी चीनी मिल, जींद का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रतिया श्री जगदीश चंद्र को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बाढड़ा लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), ऐलनाबाद श्री राजेश कुमार-2 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फतेहाबाद लगाया गया है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप सचिव श्री गौरव गुप्ता को फतेहाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रादौर श्री जय प्रकाश को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग, पंचकूला का सचिव तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप सचिव श्रीमती आंचल भास्कर को संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बेरी श्री रविन्द्र मलिक को सिटी मजिस्ट्रेट, सोनीपत लगाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट, सोनीपत सुश्री रेणुका को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बेरी लगाया गया है।
झज्जर के जिला नगर आयुक्त और झज्जर के सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रवेश कादियान को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग, पंचकूला के सचिव और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) श्री नरेंद्र कुमार को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
पेहोवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) श्री अमन कुमार को थानेसर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त के ओएसडी श्री अनमोल को सोनीपत जिला परिषद और डीआरडीए, सोनीपत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव श्री नीरज शर्मा को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), गुरुग्राम का निदेशक लगाया गया है।
नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रही सुश्री नमिता कुमारी को नगर निगम, रोहतक का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट, भिवानी श्री विपिन कुमार को हरियाणा रोडवेज, रोहतक का महाप्रबंधक लगाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट, चरखी दादरी श्री आशीष सांगवान को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), चरखी दादरी लगाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह श्री अशोक कुमार-3 को उपमंडल अधिकारी, (नागरिक) फिरोजपुर झिरका लगाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट, अंबाला सुश्री पूजा कुमारी को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट, सिरसा श्री पारस भगोरिया को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ऐलनाबाद लगाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट, फतेहाबाद श्री प्रमेश सिंह को उपमंडल अधिकारी, (नागरिक) गुहला लगाया गया है।
हिपा, गुरुग्राम में प्रशिक्षणाधीन श्री अनिल कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट, भिवानी, श्री यश मलिक को सिटी मजिस्ट्रेट, सिरसा, श्री अभिषेक गर्ग को सिटी मजिस्ट्रेट, अंबाला, श्री चिन्मय गर्ग को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल का संयुक्त निदेशक (प्रशासन), आशीष कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट, नूंह, जितेंद्र कुमार-4 को सिटी मजिस्ट्रेट, चरखी दादरी तथा सुश्री जागृति को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का उप सचिव लगाया गया है।

