हरियाणा

Haryana News: नारनौंद की गौशाला में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, गौशाला में 11 लाख रुपए देने की घोषणा

Haryana News: मकर संक्रांति के मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा नारनौंद की ओम नारायण गिरी गौशाला में पहुंचे जहां पर गौशाला कमेटी व ग्रामीणों द्वारा शिक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान शिक्षा मंत्री ने गौशाला में अपने कोटे से 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि की इस देश में ऐसी परिस्थितियों बन गई कि जिस गाय को हम माता कहकर पुकारते थे गौ माता के लिए अपनी जान तक दे देते थे आज इस गौ माता का दूध पीने के बाद उसको सड़क पर खुला छोड़ देते हैं गोवंश की इतनी दुर्गति हम लोगों ने कर दी और फिर भी हम लोग यह कहते हैं कि हम किसान के पुत्र हैं।

उन्होंने कहा कि जब 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो हमने गोवंश के लिए अनेक योजनाएं चलाई उन्होंने कहा कि हरियाणा की आज कोई भी गौशाला ऐसी नहीं जिसमें हर साल हम लाखों रुपए ना भेजते हो अभी बजट पर चर्चाएं चल रही है बजट को लेकर हमारी सरकार पहली बार ऐसा काम कर रही है जो कभी किसी ने सोचा तक नहीं था विपक्ष सरकार पर उंगलियां तो उठा देते हैं मगर आप ध्यान करके देखो की जो भी काम हमारी सरकार ने आपके बीच में रखें और कहे एक भी काम हमने अधूरा नहीं छोड़ा और ऐसे काम हमने किए जो कोई सोच भी नहीं सकता।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि आप एक बार प्राकृतिक खेती की तरफ जाइए और प्राकृतिक खेती करने के लिए आपको गोवंश का सहारा लेना पड़ेगा एक गौमाता एक एकड़ की खेती संभाल सकती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को गौमाता की सेवा करनी चाहिए और हर घर में गाय हो इस तरह का अभियान आप लोगों ने चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चालू की हैं जिसमें स्टार्टअप, मुद्रा योजना और हर काम जो आप करना चाहते हो उसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था इस प्रकार से की है कि आप आसानी से अपने काम को कर सकते हो आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार में हर तरफ से ऐसे रास्ते खोल दिए की काम करने वाले के लिए किसी भी काम की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गोवंश के लिए जो भी सुविधा चाहते हो वह सरकार के साथ साझा कीजिए सरकार आपकी ज्यादा से ज्यादा मदद करेगी। उन्होंने विपक्ष पर बोलते हुए कहा कि यह सरकार सभी को साथ लेकर चलती है पहले की सरकारों की तरह नहीं है। पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और नौकरियां बिकती थी आज काबिल युवा को घर बैठे नौकरी मिल जाती है।
उन्होंने कहा कि कुछ चीजों को लेकर परिवर्तन करना पड़ेगा और ईमानदारी से उन चीजों पर जाना पड़ेगा उन्होंने कहा कि गोवंश के लिए पहले किसी भी तरह का कोई कानून नहीं था जब से बीजेपी की सरकार आई है हमने गोवंश पर विशेष ध्यान दिया है हमने गोवंश को लेकर कानून बनाया पहले 40 करोड़ का बजट गौशालाओ के लिए दिया और उसके बाद 400 करोड़ का और अब 600 करोड़ का बजट गौशालाओ के लिए दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौशाला को किस प्रकार से आत्मनिर्भर गौशाला बनाया जाए इस पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है और उस काम के लिए जो भी आप लोगों के सुझाव आएंगे वह सभी सुझाव सरकार मानेगी। उन्होंने नारनौंद की ओम नारायण गिरी गौशाला में 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button